मंगलवार को ‘आवारापन 2’ ने रचा इतिहास, साउथ फिल्म भी चमकी, जानें ‘बंटवारा 1947’ का कलेक्शन


मंडे को कमाई में गिरावट के बाद मंगलवार को सिनेमाघरों में मौजूद सभी नई और कुछ हफ्ते पुरानी फिल्मों की कमाई में थोड़ी तेजी देखी गई. हालांकि सबसे ज्यादा कलेक्शन करने के मामले में आवारापन 2 ने फिर बाजी मारी. वहीं सूर्या की विश्वनाथ एंड सन्स ने भी इमरान की फिल्म को बराबर की टक्कर दी है. चलिए यहां बंटवारा 1947 सहित बाकी फिल्मों के मंगलवार की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट जान लेते हैं.

आवारापन 2 ने मंगलवार को कितनी की कमाई?
इमरान हाशमी स्टारर ‘आवारापन 2’ की कमाई में 5वें दिन यानी मंगलवार को थोड़ी तेजी देखी गई. सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म ने ट्यूज्डे को 11 हजार 60 शो में 9.75 करोड़ की नेट कमाई की. इसी के साथ भारत में इसका 5 दिनों का कुल नेट कलेक्शन 100.75 करोड़ हो गया है, जबकि इसकी ग्रॉस कमाई 120.33 करोड़ रुपये हुई है.

वहीं विदेशों में, फिल्म ने पांचवें दिन 2.00 करोड़ कमाए, जिससे उसका कुल ओवरसीज ग्रॉस कलेक्शन 23.80 करोड़ हो गया है. वहीं वर्ल्डवाइड इस फिल्म का कुल कलेक्शन 144.13 करोड़ रुपये हो गया है.

मंगलवार को 'आवारापन 2' ने रचा इतिहास, साउथ फिल्म भी चमकी, जानें 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन

बंटवारा 1947 ने मंगलवार को कितनी की कमाई?
सनी देओल की बंटवारा 1947 ने भी मंगलवार को यानी पांचवें दिन मामूली तेजी दिखाई. सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म ने ट्यूज्डे को 6 हजार 608 शो में 2.25 करोड़ की नेट कमाई की. इससे भारत में इसका कुल 5 दिनों का नेट कलेक्शन 30.75 करोड़ और ग्रॉस कलेक्शन 36.54 करोड़ रुपये हो गया है.

वहीं विदेशों में, फिल्म ने पांचवें दिन 0.50 करोड़ कमाए, जिससे ओवरसीज में इसका कुल ग्रॉस कलेक्शन 6.75 करोड़ हो गया है. जबकि वर्ल्डवाइड इसका कुल ग्रॉस कलेक्शन 43.29 करोड़ हो गया है.

मंगलवार को 'आवारापन 2' ने रचा इतिहास, साउथ फिल्म भी चमकी, जानें 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन

विश्वनाथ एंड सन्स ने मंगलवार को कितना किया कलेक्शन?
सूर्या की विश्वनाथ एंड सन्स भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म कर रही है. इस फिल्म ने पांचवें दिन यानी मंगलवार को सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक 5 हजार 21 शो से 6.35 करोड़ की नेट कमाई की है. इससे भारत में इसका 5 दिनों का कुल नेट कलेक्शन 72.30 करोड़ और कुल ग्रॉस कलेक्शन 83.60 करोड़ रुपये हो गया है.

वहीं विदेशों में, फिल्म ने पांचवें दिन 2.00 करोड़ कमाए, जिससे ओवरसीज में इसका कुल ग्रॉस कलेक्शन 45.00 करोड़ रुपये हो गया है. दुनिया भर में कुल ग्रॉस कलेक्शन 128.60 करोड़ हुआ है.

ये भी पढ़ें:-‘खलीफा’ से लेकर ‘इरुमुडी’ तक, इस हफ्ते थिएटर में धमाल मचाने आ रहीं 7 साउथ फिल्में

डीसी ने दूसरे मंगलवार कितनी की कमाई?
लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी की डीसी ने रिलीज के 12वें दिन यानी दूसरे मंगलवार को सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक 2 हजार 93 शो से 1.81 करोड़ की नेट कमाई की. इसी के साथ इसका भारत में 12 दिनों का कुल कुल नेट कलेक्शन 58.57 करोड़ हो गया है. वहीं ओवरसीज में फिल्म ने कुल 21.50 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया है, जिससे इसका दुनिया भर में कुल ग्रॉस कलेक्शन 88.93 करोड़ रुपये हुआ है.

मंगलवार को 'आवारापन 2' ने रचा इतिहास, साउथ फिल्म भी चमकी, जानें 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन

स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे ने तीसरे मंगलवार कितना कमाया?
टॉम हॉलैंड की स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे ने भारत में रिलीज के 20वें दिन यानी तीसरे मंगलवार को सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक 3 हजार 317 शो में 2.55 करोड़ की नेट कमाई की. इसके साथ ही, भारत में इसकी कुल नेट कमाई 471.70 करोड़ और कुल ग्रॉस कमाई 563.92 करोड़ हो गई है.

मंगलवार को 'आवारापन 2' ने रचा इतिहास, साउथ फिल्म भी चमकी, जानें 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन

जना नायकन ने चौथे मंगलवार कितनी की कमाई?
थलपति विजय की जना नायकन चौथे हफ्ते में पहुंचते ही पूरी तरह दम तोड़ चुकी है. इस फिल्म ने रिलीज के 27वें दिन यानी चौथे मंगलवार को महज 21 लाख रुपये कमाए हैं. इसी के साथ इस फिल्म का भारत में 27 दिनों का कुल नेट कलेक्शन 197.08 करोड़ रुपये हो गया है.

ये भी पढ़ें:-‘गदर 2’ से पहले 56 करोड़ रुपये के कर्ज में डूबे थे सनी देओल, अब एक्टर बोले- ‘मैंने किसी से उधार…’



Source link

Prime Haryana
Author: Prime Haryana

Information with Confirmation

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top