‘शेर सब्र करता है और हिरण…’, राहुल गांधी का OBC नेताओं को बड़ा संदेश


दिल्ली में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने ओबीसी कांग्रेस के सात राज्यों के करीब 300 जिला अध्यक्षों के साथ बड़ी बैठक की.  मीटिंग में उत्तर प्रदेश, पंजाब और उत्तराखंड जैसे चुनावी राज्यों के अलावा दिल्ली, राजस्थान और हरियाणा के ओबीसी कांग्रेस जिला अध्यक्ष भी शामिल हुए. ओबीसी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल जय हिंद भी बैठक में मौजूद रहे.

सूत्रों के मुताबिक इस बैठक में राहुल गांधी ने जातिगत जनगणना में ओबीसी कॉलम नहीं होने को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है. राहुल गांधी ने कहा कि बीजेपी दिल से जातिगत जनगणना नहीं चाहती। इसलिए जनगणना में ओबीसी कॉलम हटाया गया है. सूत्रों के मुताबिक राहुल गांधी ने बैठक में कहा कि शेर सब्र करता है, जल्दबाजी नहीं करता है. मुझे कोई जल्दबाजी नहीं है. 

राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी हमला बोला. राहुल गांधी ने कहा कि 15 अगस्त के भाषण में प्रधानमंत्री मोदी डरे हुए नजर आ रहे थे और उनकी जुबान लड़खड़ा रही थी. उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री के पास अब गिनती के दिन बचे हैं और मोदी जी जाने वाले हैं. सूत्रों के मुताबिक राहुल गांधी ने ओबीसी नेताओं से जातिगत जनगणना के मुद्दे को जनता के बीच ले जाने और आंदोलन खड़ा करने की अपील की. उन्होंने कहा कि सड़क पर उतरकर प्रदर्शन करना होगा और ओबीसी के अधिकारों के मुद्दे को मजबूती से उठाना होगा.

मीटिंग में उठाया छात्र आंदोलन का मुद्दा

बैठक में राहुल गांधी ने छात्रों के आंदोलन का भी जिक्र किया. सूत्रों के मुताबिक उन्होंने कहा कि छात्रों के आंदोलन के बीच जातिगत जनगणना का मुद्दा उठाया जा रहा है, ताकि लोग अपने अधिकारों के लिए आवाज उठा सकें. राहुल गांधी ने ओबीसी नेताओं का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि जनता हमारी बब्बर शेर है. वह हिरण को ढूंढ रही है. सारे हिरण छुप गए हैं, कुछ पार्लियामेंट में छुप गए थे.

शिक्षा मंत्री ने लगाई लताड़ तो एक्शन में आया NTA, उठाए ये बड़े कदम

मीटिंग को लेकर क्या बोले ओबीसी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष?

राहुल गांधी के साथ बैठक के बाद ओबीसी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल जय हिंद ने ABP News से बातचीत में बैठक को बेहद सार्थक बताया. उन्होंने कहा कि बैठक में जनगणना 2027 में ओबीसी कॉलम नहीं होने के मुद्दे पर विस्तार से चर्चा हुई. अनिल जय हिंद के मुताबिक, सात राज्यों के करीब 300 जिला अध्यक्षों ने राहुल गांधी के सामने अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याएं और ओबीसी से जुड़े मुद्दे रखे. राहुल गांधी ने सभी जिला अध्यक्षों को निर्देश दिया कि वे जमीन पर जाएं और ओबीसी के मुद्दों को जनता के बीच उठाएं. जयहिंद ने कहा कि कांग्रेस की कोशिश सामाजिक न्याय को मजबूत करने की है और पार्टी का स्पष्ट रुख है, ‘जिसकी जितनी आबादी, उसकी उतनी भागीदारी.’

ओडिशा बाढ़: सीएम ने किया 1000 करोड़ रुपये की सहायता राशि का ऐलान

 



Source link

Prime Haryana
Author: Prime Haryana

Information with Confirmation

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top