Awarapan 2 ओवरसीज में बनी इमरान हाशमी की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, इन देशों में की सबसे ज्यादा कमाई


इमरान हाशमी और दिशा पाटनी की जोड़ी ने बॉक्स ऑफिस पर बवाल मचा दिया है. दोनों की जोड़ी फिल्म ‘आवारापन 2’ के जरिए स्क्रीन पर छा गई है. फिल्म की हर कोई तारीफ कर रहा है. यही वजह है कि इसका सीधा फायदा फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर देखने के लिए मिल रहा है. ऐसे में अब जहां इसने इंडिया में फर्स्ट वीकेंड में 70 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया वहीं, ओवरसीज में मार्केट में भी इसका दबदबा देखने के लिए मिला.

‘आवारापन 2’ ने वर्ल्डवाइड 100 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री

इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन 2’ को रविवार और 15 अगस्त की छुट्टी का भरपूर फायदा मिला. मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर इन दो दिनों में रिकॉर्ड तोड़ कमाई की. हालांकि, शनिवार के मुकाबले रविवार को इसकी कमाई में गिरावट आई. 23.0% की गिरावट दर्ज की गई. लेकिन फिर भी इसने तीन दिनों में 100 करोड़ के क्लब में एंट्री मार ली. 

सैकनिल्क के मुताबिक, ‘आवारापन 2’ ने रविवार को 26 करोड़ का कलेक्शन किया, जिसके बाद इसका इंडिया नेट कलेक्शन 81.75 करोड़ पहुंच गया है. फिल्म ने ओवरसीज में 19.30 करोड़ का कलेक्शन किया वहीं, इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन भी 100 करोड़ के पार 117.40 करोड़ पहुंच गया है.

यह भी पढ़ें: ‘सवाल करो, गुलामी नहीं…’, पीएम मोदी के ‘दिमागी नक्सल’ बयान पर प्रकाश राज का हमला

ओवरसीज में इमरान हाशमी की हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्म बनी

फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने एक्स पर पोस्ट शेयर की और जानकारी दी कि फिल्म ओवरसीज मार्केट में रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है. फिल्म ने अपने ओपनिंग वीकेंड में 50% बिजनेस दुबई और गल्फ कंट्री में किया. तरण आदर्श की पोस्ट के मुताबिक, सिर्फ ओपनिंग वीकेंड में ही ‘आवारापन 2’ इमरान हाशमी की सोलो ओवरसीज में हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म बन चुकी है.

‘आवारापन 2’ ने इन देशों में की सबसे ज्यादा कमाई (ओपनिंग वीकेंड)

‘आवारापन 2’ ने ओवरसीज में ओपनिंग वीकेंड में 19.31 करोड़ का कलेक्शन किया है. लिस्ट में देखिए फिल्म ने किस देश में कितनी कमाई की.
1. UAE-GCC- 1 मिलियन डॉलर (यूएस डॉलर)
2. USA- 255k डॉलर (यूएस डॉलर)
3. कनाडा- 225k (CA डॉलर)
4. यूके- 200k पाउंड
5. ऑस्ट्रेलिया- 180k (ऑस्ट्रेलियन डॉलर)
6. ROW- 200k (यूएस डॉलर)

यह भी पढ़ें: Awarapan 2 बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट वीकेंड ओपनर, 8 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड

2026 की तीसरी हाईएस्ट वीकेंड ओपनर बनी ‘इमरान हाशमी’ की फिल्म

इतना ही नहीं, ‘आवारापन 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर एक के बाद एक रिकॉर्ड्स बनाए. फिल्म रिलीज होने के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है. ऐसे में अब ये फिल्म 2026 की तीसरी हाईएस्ट वीकेंड ओपनर भी बन चुकी है. इसमें पहले और दूसरे नंबर पर ‘धुरंधर 2’ (466 करोड़ 4 दिन), ‘बॉर्डर 2’ (129.89 करोड़) है. इसने ‘धमाल 4’ और ‘वेलकम टू द जंगल’ जैसी फिल्मों को भी पछाड़ दिया है.

बहरहाल, अगर बात की जाए ‘आवारापन 2’ के बारे में तो ये 2007 में आई ‘आवारापन’ का सीक्वल है. इसके जरिए एक बार फिर से इमरान हाशमी ने शिवम पंडित बनकर बड़े पर्दे पर वापसी की है. इसमें उनके साथ एक्ट्रेस दिशा पाटनी भी हैं, जिनके साथ उनकी केमिस्ट्री काफी जंच रही है.



Source link

Prime Haryana
Author: Prime Haryana

Information with Confirmation

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top