शाहरुख खान, अक्षय कुमार आमिर की राह चले कार्तिक आर्यन, लॉन्च किया प्रोडक्शन हाउस


बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन को उनकी फिल्मों, स्टाइल और एक्टिंग के लिए जाना जाता है. वो अक्सर किसी ना किसी फिल्म या फिर एक्ट्रेसेस के साथ लिंकअप की खबरों को लेकर चर्चा में रहते हैं. लेकिन अब उन्होंने अपनी जिंदगी में एक्टिंग अलावा नया अध्याय शुरू किया है. वो एक बेहतरीन एक्टर तो हैं ही साथ ही अब वो प्रोडक्शन की दुनिया में भी कदम रखने जा रहे हैं.

दरअसल, कार्तिक आर्यन ने एक्टिंग से एक कदम आगे बढ़ाते हुए प्रोडक्शन बैनर की शुरुआत की है. उन्होंने डोपामिन स्टूडियोज लॉन्च किया है. इसी बैनर के तले वो मशहूर डायरेक्टर कबीर खान के साथ काम कर रहे हैं. वो आधिकारिक तौर पर इसके साथ जुड़ गए हैं. कार्तिक आर्यन और कबीर खान एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म के लिए साउथ आए हैं. हालांकि, अभी तक इस फिल्म का टाइटल नहीं डिसाइड किया गया है. 

यह भी पढ़ें: Awarapan 2 ओवरसीज में बनी इमरान हाशमी की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, इन देशों में की सबसे ज्यादा कमाई

दूसरी बार साथ आए कार्तिक और कबीर खान

गौरतलब है कि कबीर खान और कार्तिक आर्यन की जोड़ी पर्दे पर दूसरी बार साथ आ रहे हैं. साल 2024 में उनकी फिल्म बायोग्राफिकल स्पोर्ट्स ड्रामा ‘चंदू चैंपियन’ थी, जो कि भारत के पहले पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता मुरलीकांत पेटकर के जीवन पर आधारित है. कार्तिक को इसके लिए हाल ही में भारत के 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का सम्मान मिला.

सच्ची घटना से प्रेरित है कार्तिक की नई फिल्म

बहरहाल, जानकारी सामने आ रही है कि कबीर खान की नई फिल्म में कार्तिक आर्यन एक किक बॉक्सिंग कोच की भूमिका निभा रहे हैं, जो कश्मीर की एक युवा लड़की के सफर को दिशा देने में मदद करता है. माना जा रहा है कि इस फिल्म की कहानी युवा कश्मीरी एथलीट तजामुल इस्लाम के जीवन से प्रेरित है. उन्होंने किक बॉक्सिंग के जरिए इंटरनेशनल स्तर पर अपनी पहचान बनाई है. डोपामिन स्टूडियोज की शुरुआत कार्तिक आर्यन के करियर में एक नए अध्याय की शुरुआत है. इसके जरिए अब वो एक्टिंग के साथ ही एक रचनात्मक भागीदारी बढ़ा रहे हैं.

बताया जा रहा है कि कार्तिक आर्यन ने इस फिल्म के लिए किक बॉक्सिंग की ट्रेनिंग ली है. फिल्म की शूटिंग भी जारी है. इसकी कुछ हिस्सों को शूटिंग मुंबई और कश्मीर में की जा रही है. फिल्म की रिलीज डेट भी अभी तक सामने नहीं आई है और माना जा रहा है कि जल्द ही आधिकारिक तौर पर इसकी रिलीज डेट सामने आएगी.

यह भी पढ़ें: ‘सवाल करो, गुलामी नहीं…’, पीएम मोदी के ‘दिमागी नक्सल’ बयान पर प्रकाश राज का हमला

शाहरुख, अक्षय और आमिर की राह पर चले कार्तिक

गौरतलब है कि कार्तिक आर्यन से पहले बॉलीवुड के कई सेलेब्स का अपना प्रोडक्शन हाउस है, जिसके जरिए वो फिल्मों का निर्माण करते हैं. इसमें शाहरुख खान, आमिर खान और अक्षय कुमार समेत कई सेलेब्स के नाम शामिल हैं. शाहरुख खान रेड चिलीज नाम से प्रोडक्शन हाउस चलाते हैं तो अक्षय कुमार केप ऑफ गुड फिल्म्स, आमिर खान प्रोडक्शन और कंगना रनौत मणिकर्णिका प्रोडक्शन हाउस चलाती हैं.





Source link

Prime Haryana
Author: Prime Haryana

Information with Confirmation

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top