15 साल से नहीं दी एक भी हिट, अब ‘आवारापन 2’ ने पार लगाई इमरान हाशमी की नैया? जानें प्रॉफिट


Awarapan 2 Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों इमरान हाशमी और दिशा पाटनी की जोड़ी बवाल काट रही है. दोनों की फिल्म ‘आवारापन 2’ ने शानदार प्रदर्शन किया. फिल्म में उनकी एक्टिंग और केमिस्ट्री को काफी पसंद किया गया. जहां इमरान हाशमी ने अपने करियर में 15 सालों से एक हिट के लिए तरस रहे थे. वहीं, इस फिल्म ने उस सूखे को हटा दिया है. इमरान की डूबती नैया पार लगा दी है. चलिए बताते हैं फिल्म ने 3 दिनों में कितना वसूला बजट.

‘आवारापन 2’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

रोमांटिक क्राइम थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर तीन दिनों में बंपर कमाई की. हालांकि, शनिवार के मुकाबले रविवार को इसकी कमाई में गिरावट दर्ज की गई. इसकी दर 23.0% आंकी गई. लेकिन फिर भी फिल्म ने वर्ल्डवाइड 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया और अच्छा खासा बिजनेस कर लिया. 

यह भी पढ़ें: Awarapan 2 ओवरसीज में बनी इमरान हाशमी की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, इन देशों में की सबसे ज्यादा कमाई

सैकनिल्क के अनुसार, ‘आवारापन 2’ ने पहले दिन 22 करोड़ तो दूसरे दिन शनिवार को 33.75 करोड़ का कलेक्शन किया था. इसके अलावा रविवार को इसकी कमाई में काफी गिरावट आई, जिसके बाद फिल्म तीसरे दिन महज 26 करोड़ ही कमा पाई. जहां फिल्म ने दो दिनों में 50 करोड़ का कलेक्शन पार कर लिया था वहीं, तीन दिनों में इसने 81.75 करोड़ का इंडिया नेट कलेक्शन कर लिया.

‘आवारापन 2’ ने 3 दिनों में कितना कमाया प्रॉफिट?

फिल्म ‘आवारापन 2’ बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड ब्रेकर बन गई है. इसने 3 दिनों में जो कमाई की वो बंपर रही. सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने ओवरसीज में 19.30 करोड़ और वर्ल्डवाइड 117.40 करोड़ का कलेक्शन किया. 100 करोड़ के ज्यादा की कमाई करके इमरान हाशमी ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास ही रच दिया है. ये इमरान की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म भी बन गई है. कोईमोई की रिपोर्ट के अनुसार, इसका बजट करीब 45 करोड़ रहा. जबकि फिल्म ने वर्ल्डवाइड 117.40 करोड़ कमाए तो इस लिहाज से फिल्म ने महज तीन दिनों में ही बजट से कहीं ज्यादा कमाई कर ली है. ये हिट साबित हो गई है. फिल्म ने 160.89% प्रॉफिट कमा लिया है.

यह भी पढ़ें: ‘सवाल करो, गुलामी नहीं…’, पीएम मोदी के ‘दिमागी नक्सल’ बयान पर प्रकाश राज का हमला

इमरान हाशमी ने 15 सालों से नहीं दी एक भी हिट

बॉलीवुड हंगामा के अनुसार, ‘आवारापन 2’ से पहले इमरान हाशमी ने 15 सालों से एक भी हिट नहीं दी थी. साल 2011 के बाद से अब तक उनकी एक भी फिल्म हिट नहीं हुई. 2011 में उनकी फिल्म ‘मर्डर 2’ और ‘द डर्टी पिक्चर’ आई थी, जो कि हिट रही थी लेकिन इसके बाद मानों उनके करियर में हिट का आकाल ही आ गया था. इमरान हाशमी ने अपने करियर में 43 फिल्में (आवारापन 2 को छोड़कर) की, जिसमें सिर्फ 3 ही हिट दे पाए थे. इसमें ‘जन्नत’, ‘मर्डर 2’ और ‘द डर्टी पिक्चर’ शामिल है. ऐसे में अब ‘आवारापन 2’ के आने के बाद इमरान हाशमी के 15 सालों के वनवास से ‘नो हिट’ का रोड़ा हट गया है.

Box Office: सनी देओल या इमरान हाशमी, बॉक्स ऑफिस पर किसने दी सबसे ज्यादा हिट फिल्में?

इमरान हाशमी की पहली हिट फिल्म

आपको बता दें कि इमरान हाशमी ने अपने करियर की शुरुआत फ्लॉप फिल्म से की ही थी. उनकी डेब्यू फिल्म ‘फुटपाथ’ (2003) थी. बॉलीवुड हंगामा के अनुसार, फिल्म का लाइफटाइम कलेक्शन 4.15 करोड़ (नेट) था. उन्होंने डेब्यू के बाद शुरुआत के 2003 से 2007 तक 5 सालों में लगातार फ्लॉप, एवरेज और सेमी हिट फिल्म दी थी. इन सालों में उन्होंने 9 फ्लॉप, 2 सेमी हिट और 4 एवरेज फिल्में दी. उनकी पहली हिट ‘जन्नत’ थी, जिसे साल 2008 में रिलीज किया गया था और इसका लाइफटाइम कलेक्शन 30.10 करोड़ (नेट) था.

बहरहाल, आपको बता दें कि ‘आवारापन 2’ की सक्सेस के बाद अब प्रोड्यूसर विशेष भट्ट ने कंफर्म किया है कि वो ‘जन्नत 3’ पर काम कर रहे हैं. इमरान हाशमी अब ‘जन्नत’ के तीसरे सीक्वल से बवाल काटते हुए नजर आने वाले हैं. विशेष भट्ट ने जूम से बात करते हुए बताया, ‘जन्नत 3 की स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है और जल्द ही इसका ऐलान किया जाएगा.’

‘आवारापन 2’ के बारे में बात की जाए तो ये इमरान हाशमी के करियर में मील का पत्थर साबित हुई. दर्शकों ने इसमें उनके शिवम पंडित वाले किरदार को काफी पसंद किया और फिर से वही रोमांटिक अंदाज देखकर लोग काफी खुश हुए. वहीं, दिशा पाटनी के साथ उनकी केमिस्ट्री ने लोगों का दिल जीत लिया. ये 2007 में आई फिल्म ‘आवारापन’ का सीक्वल है, जो फ्लॉप रही थी. इस फिल्म से मोहित सूरी ने बतौर डायरेक्टर डेब्यू किया था.



Source link

Prime Haryana
Author: Prime Haryana

Information with Confirmation

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top