इंडिपेंडेंस डे वीकेंड पर यानी 14 अगस्त को इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ और सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ का सिनेमाघरों में क्लैश हुआ. दोनों ही फिल्मों की रिलीज का फैंस को बेसब्री से इंतजार था. हालांकि कमाई के मामले में ‘आवारापन 2’ ने की ‘बंटवारा 1947’ को पछाड़ दिया है. इमरान हाशमी स्टारर फिल्म पूरे वीकेंड आगे रही. चलिए यहां जानते हैं संडे, 16 अगस्त को इन दोनों फिल्मों में से किसने कितनी कमाई की है?
‘आवारापन 2′ ने तीसरे दिन कितनी कमाई की ?
इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ फिलहाल दर्शकों की फेवरेट बनी हुई और इसी के साथ इसे खूब ऑडियंस मिल रही है. फिल्म ने पहले दिन 22 करोड़ के शानदार कलेक्शन के साथ ओपनिंग की थी. इसके बाद दूसरे दिन 15 अगस्त की छुट्टी के चलते इसकी कमाई में जबरदस्त तेजी देखी गई और इसने 33.75 करोड़ कमाए.
वहीं ट्रेड ट्रैकर सैकनिल्क के मुताबिक, ‘आवारापन 2’ की कमाई में शनिवार के मुकाबले रविवार को 23.0% की गिरावट आई. इसने भारत में संडे को यानी तीसरे दिन 9 हजार 403 शो में 26 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. इसके साथ ही, भारत में इस फिल्म का कुल कलेक्शन 81.75 करोड़ रुपये हो गया है।
‘आवारापन 2’ का भारत में डे वाइज कलेक्शन
- पहला दिन – 22 करोड़ रुपये
- दूसरा दिन – 33.75 करोड़ रुपये
- तीसरा दिन – 26 करोड़ रुपये
- कुल कलेक्शन: 81.75 करोड़ रुपये

‘बंटवारा 1947’ ने तीसरे दिन कितनी कमाई की?
सनी देओल की फिल्म ‘बंटवारा 1947’ का काफी हाईप था हालांकि ये ओपनिंग डे पर ही ‘आवारापन 2’से पिछड़ गई थी. इसने 5.75 करोड़ से ओपनिंग की थी. हालांकि दूसरे दिन 15 अगस्त की छुट्टी की फायदा ‘बंटवारा 1947’ को भी मिला और इसने शनिवार को 13.50 करोड़ का कारोबार किया. लेकिन तीसरे दिन यानी संडे को इसकी कमाई में शनिवार के मुकाबले 46.3% की गिरावट देखी गई.
सैकनिलक की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म ने भारत में तीसरे दिन यानी संडे को 7 हजार 239 शो से 7.25 करोड़ रुपये कमाए, जिससे इसकी भारत में तीन दिनों की कुल नेट कमाई 26.50 करोड़ रुपये हो गई है.
‘बंटवारा 1947’ का भारत में डे वाइज कलेक्शन
- पहला दिन – 5.75 करोड़ रुपये
- दूसरा दिन – 13.50 करोड़ रुपये
- तीसरा दिन – 7.25 करोड़ रुपये
- कुल कलेक्शन: 26.50 करोड़ रुपये

‘आवारापन 2’ से कितना पीछे चल रही है ‘बंटवारा 1947’
बता दें कि ‘आवारापन 2’ का तीन दिनों का भारत में कुल नेट कलेक्शन 81.75 करोड़ रुपये हुआ है. जबकि ‘बंटवारा 1947’ रिलीज के तीन दिनों में 26.50 करोड रुपये ही कमा पाई है. यानी इमरान हाशमी की फिल्म सनी की पीरियड ड्रामा से 55.25 करोड़ रुपये के कलेक्शन के साथ आगे चल रही है. देखने वाली बात होगी कि ये फिल्में वीकडेज में कैसा परफॉर्म कर पाती हैं.
ये भी पढ़ें:-सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ का संडे को गदर, 23 फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, ये रिकॉर्ड भी बनाया
‘बंटवारा 1947’ के बारे में
‘बंटवारा 1947’ का निर्देशन राजकुमार संतोषी ने किया है. फिल्म में सनी देओल के अलावा, प्रीति ज़िंटा, शबाना आजमी, करण देओल और अली फ़ज़ल अहम भूमिकाओं में हैं. इसे आमिर ख़ान प्रोडक्शंस के बैनर तले प्रोड्यूस किया गया है.
‘आवारापन 2’ के बारे में
नितिन कक्कड़ द्वारा निर्देशित यह फिल्म 2007 की कल्ट क्लासिक ‘आवारापन’ का सीक्वल है. फिल्म में शिवम पंडित के रोल में इमरान हाशमी के अलावा शबाना आजमी (नफीसा), दिशा पटानी (जारा), पूरन गब्बी (जोरावर), विजयंत कोहली और अन्य कलाकार शामिल हैं. खास बात यह है कि सिनेमाघरों में चलने के बाद यह फिल्म प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी.
ये भी पढ़ें:-इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ बनी तूफान, संडे को ‘धमाल 4’ को दी मात, साल की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म भी बनी
