इमरान हाशमी की ‘गनमास्टर G9’ की रिलीज डेट कंफर्म, 20 साल बाद फिर साथ आ रही यह सुपरहिट तिकड़ी


बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी ने बड़े पर्दे पर धमाकेदार कमबैक किया है. उनकी फिल्म ‘आवारापन 2’ रिलीज के तीन दिन में ही हिट हो चुकी है और अब उनकी नई एक्शन थ्रिलर फिल्म काऐलान भी हो गया है.

‘गनमास्टर G9’ के डायरेक्टर आदित्य दत्त हैं. इस फिल्म के साथ इमरान हाशमी, निर्देशक आदित्य दत्त और संगीतकार हिमेश रेशमिया की तिकड़ी लगभग दो दशक बाद एक बार फिर साथ आ रही है. यह तिकड़ी पहले भी कई हिट गाने और फिल्में दे चुकी है.

‘गनमास्टर G9’ की रिलीज डेट

आज ही इमरान हाशमी की नई एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘गनमास्टर G9’की रिलीज डेट मेकर्स ने कंफर्म कर दी है. मेकर्स ने ऐलान किया है कि यह फिल्म 27 नवंबर 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

 

स्टारकास्ट 

स्टारकास्ट की बात करें तो ‘गनमास्टर G9’ में इमरान हाशमी के साथ जेनेलिया देशमुख और अपारशक्ति खुराना लीड रोल में दिखेंगे. 

‘आवारापन 2’ की सक्सेज के बाद इस फिल्म में इमरान हाशमी तगड़ा एक्शन करते दिखेंगे. ‘आवारापन 2’ में जिस तरह गानों की काफी चर्चा रही और उन्हें पसंद किया गया, ठीक वैसे ही ‘गनमास्टर G9’ को लेकर भी उम्मीद है कि यह फिल्म पुरानी यादें ताजा कर देगी.

इस फिल्म की सबसे दिलचस्प कड़ी भी यही है कि इमरान हाशमी, आदित्य दत्त और हिमेश रेशमिया इसमें फिर साथ काम कर रहे हैं. इन तीनों का पिछला काम सुपरहिट रहा है.

इससे पहले आदित्य दत्त, हिमेश रेशमिया और अभिनेता इमरान हाशमी ने ‘आशिक बनाया आपने’ और ‘दिल दिया है’ में साथ काम किया था.

तिकड़ी ने कब-कब साथ काम किया

‘आशिक बनाया आपने’

  • साल 2005 में आई ‘आशिक बनाया आपने’ फिल्म को आदित्य दत्त ने डायरेक्ट किया था. इसमें इमरान हाशमी लीड एक्टर थे और सुपरहिट संगीत हिमेश रेशमिया ने दिया था. इसी फिल्म से हिमेश रेशमिया ने बतौर प्ले बैक सिंगर डेब्यू किया था.
  • इस फिल्म के चार गाने सुपरहिट हुए थे. ‘आशिक बनाया आपने’ का टाइटल सॉन्ग उस साल का सबसे बड़ा चार्टबस्टर साबित हुआ था, जिसे हिमेश रेशमिया और श्रेया घोषाल ने गाया था.
  • वहीं, हिमेश रेशमिया की आवाज में ‘आप की खातिर’ गाना भी लोगों की जुबार पर चढ़ गया था. अलका याग्निक और उदित नारायण और कुमार शानू की आवाज में ‘दिल ने ये कहा है’ सॉन्ग आज भी पसंद किया जाता है. ‘भीगी भीगी रातों में’ रोमांटिक ट्रैक भी हिट रहा था.

‘दिल दिया है’

  • 2006 में रिलीज हुई ‘दिल दिया है’ एक थ्रिलर फिल्म थी. इसमें भी इमरान हाशमी लीड रोल में थे और संगीत हिमेश रेशमिया का ही था.
  • इस फिल्म के हिट गानों में ‘अक्सर’ है जिसे हिमेश रेशमिया और सुनिधि चौहान ने गाया था. ‘दिल दिया है जान भी देंगे’ गाने को हिमेश रेशमिया और हिमांशु कोहली ने गाया था और ये टाइटल ट्रैक पॉपुलर हुआ था.
  • ‘यादें याद आती हैं’, ‘तेरी याद साथ है’ गाने भी जबरदस्त हिट हुए थे.

अब 2026 में यह तिकड़ी ‘गनमास्टर G9’ लेकर आ रही है जिससे उम्मीदें काफी बढ़ गई हैं. 

‘आवारापन 2’ ने तीन दिन में वसूल लिया बजट
इमरान हाशमी ने ‘आवारापन 2’ के साथ शानदार कमबैक किया है. रिलीज के तीन दिनों में ही फिल्म का बजट वसूल हो गया है. अपने ओपनिंग वीकेंड में ‘आवारापन 2’ने इंडिया में नेट 82 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. 





Source link

Prime Haryana
Author: Prime Haryana

Information with Confirmation

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top