ऋषभ पंत ने तोड़ा गिलक्रिस्ट का महारिकॉर्ड, 1 छक्के से रचा नया इतिहास


Rishabh Pant Sixes Record: भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) श्रीलंका के खिलाफ गॉल में खेले जा रहे पहले टेस्ट की पहली पारी में ज्यादा बड़ा स्कोर नहीं कर सके. उन्होंने 62 गेंदों में 4 चौके और 1 छक्के की मदद से 39 रन बनाए. इस पारी में लगाए गए 1 छक्के की बदौलत पंत ने एक बड़ा रिकॉर्ड चकनाचूर करते हुए ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट के पछाड़ दिया. 

इस एक छक्के के साथ पंत विरोधी टीम के घर पर सबसे ज्यादा टेस्ट छक्के लगाने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बन गए. दूसरे नंबर पर मौजूद गिलक्रिस्ट तीसरे पायदान पर खिसक गए. पंत ने 57 छक्के पूरे कर लिए, जबकि गिलक्रिस्ट ने 56 छक्के लगाए थे. लिस्ट में इंग्लैंड के पूर्व कप्तान बेन स्टोक्स 69 छक्कों के साथ पहले पायदान पर हैं. 

विरोधी टीम के घर पर सबसे ज्यादा टेस्ट छक्के लगाने वाले बल्लेबाज 

बेन स्टोक्स- 69 छक्के 

ऋषभ पंत- 57 छक्के 

एडम गिलक्रिस्ट- 56 छक्के

क्रिस गेल- 51 छक्के 

जैक कैलिस- 45 छक्के 

100 छक्के लगाने से सिर्फ 2 कदम दूर पंत 

पंत ने अब तक अपने टेस्ट करियर में 98 छक्के लगा लिए हैं. वह 100 छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में शामिल होने से सिर्फ 2 छक्के दूर हैं. पंत गॉल टेस्ट में भारत की दूसरी पारी के दौरान ही 100 छक्के पूरे कर सकते हैं. इस लिस्ट में इंग्लैंड के बेन स्टोक्स 138 छक्कों के साथ पहले पायदान पर हैं. 

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 5 बल्लेबाज 

बेन स्टोक्स (इंग्लैंड)- 138 छक्के 

ब्रैंडन मैक्कुलम (न्यूजीलैंड)- 107 छक्के 

एडम गिलक्रिस्ट (ऑस्ट्रेलिया)- 100 छक्के 

ऋषभ पंत (भारत)- 98 छक्के*

टीम साउदी (न्यूजीलैंड)- 98 छक्के

ऋषभ पंत का टेस्ट करियर 

नजर डालें पंत के टेस्ट करियर पर, तो अब तक उन्होंने फॉर्मेट में 51 मुकाबले खेल लिए हैं. इन मैचों की 88 पारियों में बैटिंग करते हुए 43.33 की औसत से 3596 रन बना लिए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 8 शतक और 19 अर्धशतक निकल चुके हैं. पंत ने अगस्त 2018 में टेस्ट डेब्यू किया था. 

 

यह भी पढ़ें: बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर



Source link

Prime Haryana
Author: Prime Haryana

Information with Confirmation

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top