भारत और चीन में अलग-अलग वर्जन में रिलीज होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, जानिए वजह


बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर रणबीर कपूर की मच अवेटेड फिल्म ‘रामायण’ को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त बज बना हुआ है. इस फिल्म का दर्शक बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही ये फिल्म लगातार चर्चा में है. अब फिल्म ‘रामायण’ के भारत और चीन वर्जन को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है. 

चीन में अलग होगी ‘रामायण’
मिड-डे की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत और चीन में ‘रामायण’ का एक जैसा वर्जन रिलीज नहीं होगा. चीन में रिलीज होने वाली फिल्म भारतीय वर्जन से करीब 33 मिनट छोटी होगी. चीन में फिल्म के कुछ हिस्सों को सेंसर किए जाने की वजह से वहां इसका छोटा वर्जन रिलीज किया जाएगा. 

भारत और चीन में अलग-अलग वर्जन में रिलीज होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', जानिए वजह

सामने आई ये बड़ी वजह
एक सोर्स के मुताबिक, चीन के सेंसरशिप नियमों के तहत ऐसे कंटेंट की अनुमति नहीं है, जो धार्मिक नीतियों के खिलाफ जाता हो या अंधविश्वास को बढ़ावा देता हो. ‘रामायण’ एक प्राचीन भारतीय महाकाव्य पर आधारित फिल्म है, इसलिए इसके धार्मिक और भक्ति से जुड़े सीन पर सेंसर की नजर रह सकती है. इसी वजह से चीन में रिलीज होने वाला फिल्म का वर्जन करीब 33 मिनट छोटा होगा. 

भारत और चीन में अलग-अलग वर्जन में रिलीज होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', जानिए वजह

ये भी पढ़ेंः दूसरी बार मां बनी ‘देवों के देव महादेव’ फेम एक्ट्रेस, रिवील किया बेटी का फेस

चीन में फिर दिखेगा भारतीय सिनेमा का जलवा
चीन में फिल्म को ‘रामायण: द लीजेंड ऑफ द प्रिंस’ नाम से रिलीज किया जाएगा. माना जा रहा है कि ये फिल्म चीनी दर्शकों के बीच एक बार फिर भारतीय सिनेमा को लेकर दिलचस्पी बढ़ा सकती है. 2020 में गलवान घाटी में हुए विवाद के बाद चीन में भारतीय फिल्मों की रिलीज पर काफी असर पड़ा था. इससे पहले आमिर खान की ‘पीके’, ‘दंगल’, ‘सीक्रेट सुपरस्टार’ और आयुष्मान खुराना की ‘अंधाधुन’ जैसी फिल्मों को चीन में दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला था. 

भारत और चीन में अलग-अलग वर्जन में रिलीज होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', जानिए वजह

‘रामायण’ के बारे में जानिए
नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘रामायण’ में रणबीर कपूर भगवान राम के किरदार में नजर आएंगे, जबकि साई पल्लवी माता सीता का रोल निभा रही हैं. यश फिल्म में रावण का किरदार निभा रहे हैं. लक्ष्मण के रोल के लिए रवि दुबे को चुना गया है. वहीं भगवान हनुमान का किरदार सनी देओल निभाने वाले हैं. ‘रामायण’ दो पार्ट में रिलीज होगी. फिल्म का पहला पार्ट दिवाली 2026 में और दूसरा पार्ट दिवाली 2027 में सिनेमाघरों में आएगा.

यहां देखें ‘रामायण’ का ट्रेलर

ये भी पढ़ेंः ‘तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती…’ सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार



Source link

Prime Haryana
Author: Prime Haryana

Information with Confirmation

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top