‘आपको चैन से नहीं…’, झारखंड में छात्रों के प्रदर्शन पर बोले मनोज तिवारी


झारखंड में जेपीएससी परीक्षाओं में धांधली को लेकर छात्र प्रदर्शन कर रहे हैं. इस बीच बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने झारखंड सरकार पर हमला बोला है. उन्होंने कहा, “देश की केंद्र सरकार छात्रों के लिए 5 कदम आगे जाकर बात करती है और झारखंड के लोग छात्रों और बेटियों पर डंडे चला रहे हैं. यह स्वीकार नहीं है. हम समर्थन देते हैं और कहते हैं कि जो गड़बड़ी हुई है उस पर न्याय करिए, वरना यह छात्र आपको चैन से नहीं रहने देंगे.”

कांग्रेस पार्टी नेता राहुल गांधी पर मनोज तिवारी ने कहा, “जो 15 अगस्त के ध्वजारोहण में नहीं आ सकते वो वंदे मातरम् क्या गाएंगे. मैंने देखा कि कांग्रेस कार्यालय पर जैसे ही वंदे मातरम् का पूर्ण भाग शुरू हुआ सोनिया गांधी को परेशानी हो गई और बंद करने को कह दिया. पूरा दुनिया ने यह वीडियो देख लिया.”

दिल्ली में अगले सात दिनों तक बारिश का अलर्ट, जानें IMD का अपडेट

वंदे मातरम् विवाद पर क्या कुछ बोले मनोज तिवारी?

मनोज तिवारी ने आगे कहा, “कांग्रेस के कार्यक्रम के दौरान जो बहनें वंदे मातरम् गा रही थी उन्होंने कहा कि नहीं तुम्हारे हिसाब से वंदे मातरम् नहीं चलेगा. यह भारत के नाम से चलेगा और पूरा वंदे मातरम् गाया.” उन्होंने आगे कहा, “यह लोग भारत के टुकड़े-टुकड़े करने वालों को तो सहयोग करते ही है. इन्होंने वंदे मातरम् के भी टुकड़े-टुकड़े कर दिए.” 

मनोज तिवारी ने यह भी कहा, “अब नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री हैं और वंदे मातरम् पूरा गाया जाएगा. पहली बार लाल किले की प्राचीर से गाया गया. संसद में भी पहले गाया जा चुका है और अब भारत का बच्चा-बच्चा जब-जब गाएगा तो पूरा गाएगा और प्रेम से वंदे मातरम् कहेगा.”

अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर दी प्रतिक्रिया

पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर मनोज तिवारी ने श्रद्धांजलि दी. उन्होंने कहा, “अटल बिहारी वाजपेयी इस देश की राजनीति के एक तेजस्वी व्यक्तित्व हैं, जिन्होंने अतीत में भी अपनी चमक बिखेरी, आज भी चमक रहे हैं और हमेशा चमकते रहेंगे। वे देश के प्रधानमंत्री रहे. प्रधानमंत्री रहते हुए उन्होंने पहली बार परमाणु परीक्षण किया। उन्होंने दुनिया को यह दिखाया और बताया कि भारत एक परमाणु शक्ति है, और लाख विरोध के बावजूद बताया.”

मनोज तिवारी ने कहा, “अटल बिहार वाजपेयी ने 1980 में बीजेपी की स्थापना की और वो भारत रत्न चुने गए. वाजपेयी दुनिया के इतने बड़े पद पर जाने के बाद भी यही कहते थे कि हम युद्ध नहीं होने देंगे.”

दिल्ली में महिलाओं को राहत, पिंक टिकट के साथ इस तारीख तक कर सकेंगी फ्री सफर



Source link

Prime Haryana
Author: Prime Haryana

Information with Confirmation

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top