दिल्ली में महिलाओं को राहत, पिंक टिकट के साथ इस तारीख तक कर सकेंगी फ्री सफर


दिल्ली में डीटीसी और क्लस्टर बसों से सफर करने वाली महिलाओं के लिए बड़ी राहत की खबर है. मुफ्त बस यात्रा के लिए पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड को अनिवार्य करने की तारीख एक बार फिर आगे बढ़ा दी गई है. अब महिलाओं को 16 अगस्त से नहीं, बल्कि 1 सितंबर 2026 से स्मार्ट कार्ड टैप कराकर ही मुफ्त यात्रा का लाभ मिलेगा. यानी 31 अगस्त तक पहले की तरह पिंक टिकट के जरिए महिलाएं डीटीसी और क्लस्टर बसों में मुफ्त सफर कर सकेंगी. डीटीसी ने इस संबंध में आदेश जारी कर नई समयसीमा की जानकारी दी है.

डीटीसी के ऑपरेशन विभाग ने 14 अगस्त को जारी आदेश में साफ किया है कि मौजूदा पिंक टिकट व्यवस्था को 31 अगस्त तक जारी रखा जाएगा. इसका मतलब है कि तब तक पात्र महिला यात्री डीटीसी के साथ-साथ डिम्ट्स की क्लस्टर बसों में पिंक टिकट लेकर बिना किराया दिए सफर कर सकेंगी.

वंदे मातरम् को लेकर कांग्रेस पर बीजेपी का निशाना, हर्ष मल्होत्रा बोले- ‘राष्ट्रीय गीत…’

स्मार्ट कार्ड नहीं होने पर अभी नहीं रुकेगी मुफ्त यात्रा

नई तारीख तक बस परिचालकों को विशेष निर्देश दिए गए हैं. 31 अगस्त तक किसी पात्र महिला यात्री को सिर्फ पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड नहीं होने के आधार पर मुफ्त यात्रा से मना नहीं किया जाएगा. यानी स्मार्ट कार्ड बनवाने के लिए महिलाओं के पास अभी कुछ और समय मौजूद है.

1 सितंबर 2026 से मुफ्त यात्रा की प्रक्रिया पूरी तरह बदल जाएगी. इसके बाद बस में सफर के दौरान पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड को टैप करना जरूरी होगा. जिन महिला यात्रियों के पास वैध स्मार्ट कार्ड नहीं होगा, उन्हें मुफ्त यात्रा की सुविधा नहीं मिलेगी और सामान्य यात्रियों की तरह निर्धारित किराया चुकाना पड़ेगा.

डीटीसी ने कर्मचारियों को भी किया अलर्ट

नई व्यवस्था को लागू करने की जिम्मेदारी से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों को इसकी जानकारी देने के निर्देश जारी किए गए हैं. डिपो प्रबंधकों, क्षेत्रीय प्रबंधकों, परिचालकों और प्रवर्तन कर्मचारियों को नई समयसीमा के बारे में यात्रियों को सही जानकारी देने के लिए कहा गया है.

डीटीसी ने महिला यात्रियों से अपील की है कि वे अंतिम तारीख का इंतजार न करें. निर्धारित पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड वितरण केंद्रों से 31 अगस्त से पहले कार्ड प्राप्त कर लेने पर सितंबर में बस यात्रा के दौरान परेशानी से बचा जा सकता है.

‘विकसित भारत 2047’ में दिल्ली निभाएगी बड़ी भूमिका, CM रेखा गुप्ता ने बताया विजन

बसों और डिपो में चलेगा जागरूकता अभियान

स्मार्ट कार्ड व्यवस्था शुरू होने से पहले यात्रियों तक जानकारी पहुंचाने पर भी जोर दिया गया है. डीटीसी ने डिपो और बसों में उद्घोषणाओं के जरिए महिलाओं को नई व्यवस्था के बारे में बताने के निर्देश दिए हैं. परिचालकों से यात्रियों के साथ विनम्र व्यवहार करने और कार्ड से जुड़ी जरूरी जानकारी उपलब्ध कराने को भी कहा गया है.

फिलहाल 31 अगस्त तक पिंक टिकट के जरिए मुफ्त यात्रा का विकल्प खुला रहेगा, लेकिन इसके बाद यह सुविधा स्मार्ट कार्ड से जुड़ जाएगी. इसलिए मुफ्त बस यात्रा जारी रखने की इच्छुक महिलाओं के लिए 1 सितंबर की नई व्यवस्था से पहले पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड हासिल करना जरूरी होगा.



Source link

Prime Haryana
Author: Prime Haryana

Information with Confirmation

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top