इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ ने पहले दी दिन वसूला 70% बजट, जानें- हिट होने से कितनी दूर


इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ ने ओपनिंग डे पर कमाल कर दिया. सनी देओल की बंटवारा 1947 के साथ कड़ा मुकाबला होने के बावजूद इमरान हाशमी की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर न केवल जबरदस्त शुरुआत की है बल्कि पहले दिन ही इसने अपना आधे से ज्यादा बजट भी वसूल कर डाला है. अब ये दूसरे दिन हिट भी हो सकती है.

‘आवारापन 2’ ने पहले दिन कितनी की कमाई?
2007 की कल्ट क्लासिक मूवी ‘आवारापन’ बेशक बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं हुई थी लेकिन इसका म्यूजिक और कहानी  आज भी लोगों के जेहन में बसा हुआ है. इसी का फायदा ‘आवारापन 2’ को मिला है. धुआंधार एडवांस बुकिंग के बाद इसे ओपनिंग डे पर खूब ऑडियंस मिला और इसी के साथ सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘आवारापन 2’ ने 21.50 करोड़ के नेट कलेक्शन के साथ ओपनिंग की. वहीं इसका भारत में ग्रॉस कलेक्शन 25.80 करोड़ रुपये रहा है. जबकि वर्ल्डवाइड इस फिल्म ने 27.80 करोड़ से ओपनिंग की है.

ये भी पढ़ें:-Awarapan 2 BO Day 1:इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ ने की बंपर ओपनिंग, 7 फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, बना दिया ये बड़ा रिकॉर्ड

 

आवारापन 2’ ने पहले दिन कितना फीसदी वसूला बजट
इमरान हाशमी की फिल्म की लागत 30 करोड़ बताई जा रही है. ऐसे में इसने भारत में 21.50 करोड़ की नेट कमाई कर अपनी 70 फीसदी लागत पहले ही दिन वूसल कर बड़ा कमाल कर दिया है. अब ये बॉक्स ऑफिस पर सफल होने से कुछ ही करोड़ दूर है. 9 करोड़ और कमाते ही ये अपनी पूरी लागत वसूल कर लेगी और दूसरे दिन हर हाल में ‘आवारापन 2’  इस आंकड़े को पार कर जाएगी. इसी के साथ कई सालों से एक अदद हिट के लिए तरस रहे इमरान हाशमी के करियर के लिए वाकई ये फिल्म संजीवीनी साबित होगी.

आवारापन 2’ दूसरे दिन होगी हिट?
वहीं अब दूसरे दिन 15 अगस्त को इसकी कमाई में बंपर तेजी आने की उम्मीद है और अगर दूसरे दिन भी ये 15 अगस्त की छुट्टी का फायदा उठाते हुए  20 करोड़ से ज्यादा की कमाई करती है तो ये फिल्म दो दिन में ही हिट का टैग हासिल कर बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लेगी. यहां बता दें कि किसी भी फिल्म को हिट होने के लिए अपने बजट से दुगना कमाना होता है. देखने वाली बात होगी कि दूसरे दिन ‘आवारापन 2’ कितनी कमाई करती है.

ये भी पढ़ें:-Box Office: 19 साल बाद इमरान हाशमी ने लिया सनी से बदला ! ‘बंटवारा 1947’ से 3 गुना ज्यादा रही ‘आवारापन 2’ की कमाई



Source link

Prime Haryana
Author: Prime Haryana

Information with Confirmation

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top