श्रीलंका में कप्तान गिल ने फहराया तिरंगा, पूरी टीम ने एकसाथ मनाया Independence Day


भारत आज यानी 15 अगस्त को अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है. इस समय भारतीय क्रिकेट टीम श्रीलंका में देश का मान बढ़ाने के इरादे से मैदान पर खेल रही है. पहला टेस्ट मैच गॉल स्टेडियम में खेला जा रहा है, जहां टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी कर रही है. मगर यह मुकाबला शुरू होने से पूर्व कप्तान शुभमन गिल ने तिरंगा फहराया.

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो क्लिप जारी किया हैं. शुभमन गिल और कोच गौतम गंभीर एकसाथ नजर आए. कप्तान गिल ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर तिरंगा फहराया, जबकि गौतम गंभीर तिरंगे के सम्मान में तालियां बजाते दिखे. वहीं सभी भारतीय खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ एकसाथ दिखे, सभी ने इस गौरवपूर्ण मौके पर राष्ट्रगान गाया.

 

आपको बता दें कि 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भारतीय टीम ने 600 टेस्ट मैच भी पूरे किए हैं. टॉस के बाद कप्तान गिल ने इस उपलब्धि पर भी गर्व जताया. उन्होंने कहा कि टीम इंडिया की कप्तानी करना हर बार गौरवपूर्ण लम्हा होता है, लेकिन 15 अगस्त के मौके पर मैदान पर टीम इंडिया की जर्सी पहन कर उतरना इसको अधिक गौरवपूर्ण बना रहा है.

यह भी पढ़ें: आज Hockey World Cup में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?

भारत की पहली बैटिंग

भारतीय टीम इस समय श्रीलंका के साथ पहला टेस्ट खेल रही है. गॉल में खेले जा रहे इस मैच में टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी कर रही है. यह भारत का टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में 600वां मैच भी है. इससे पहले सिर्फ इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया ही 600 या उससे अधिक टेस्ट मैच खेले हैं. इंग्लैंड ने तो 1000 से भी अधिक टेस्ट मुकाबले खेले हैं.

नंबर-6 की बल्लेबाजी पोजीशन लगातार चर्चा में बनी हुई थी, जिस पर फिलहाल ध्रुव जुरेल को फिर से मौका दिया गया है. वहीं साइ सुदर्शन के रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम इंडिया में आए सरफराज खान को प्लेइंग इलेवन से बाहर रखा गया.

यह भी पढ़ें:

IPL टीमों का देशप्रेम, 80वें स्वतंत्रता दिवस पर यूं जताया गर्व





Source link

Prime Haryana
Author: Prime Haryana

Information with Confirmation

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top