इन 5 स्मार्ट टिप्स से करें बचत, महीने के आखिर तक रहेगा पैसा


Monthly Budget Planning Tips: आज के दौर में अच्छी आय होने के बावजूद कई लोगों के लिए महीने के अंत तक पैसे बचा पाना चुनौती बन गया है. बढ़ती महंगाई, ऑनलाइन शॉपिंग, बाहर खाने की आदत और अनियोजित खर्च बजट को प्रभावित करते हैं, लेकिन अगर शुरुआत से ही समझदारी से खर्च करने और सही वित्तीय आदतें अपनाने पर ध्यान दिया जाए तो छोटी-छोटी बचत भी समय के साथ बड़ा फंड बन सकती है.

आइए जानते हैं ऐसे आसान तरीके, जिनकी मदद से आप अपने खर्चों को नियंत्रित कर बेहतर बचत कर सकते हैं.

खर्चों का रिकॉर्ड रखें

पैसा बचाने के लिए सबसे पहले अपने खर्चों पर नजर रखें. एक-दो महीने तक हर खर्च का हिसाब लिखें या किसी बजट ट्रैकिंग ऐप का इस्तेमाल करें. इससे यह समझने में आसानी होगी कि आपकी कमाई सबसे ज्यादा किन चीजों पर खर्च हो रही है और कहां बचत की गुंजाइश है.

यह भी पढ़ें: क्या बैंक सीधे लोन गारंटर से अपना पैसा वसूल सकता है? जानिए हाई कोर्ट ने क्या कहा है

मंथली बजट बनाएं

हर महीने बजट बनाकर खर्च करें. इससे फिजूलखर्ची पर रोक लगेगी और पैसों का बेहतर प्रबंधन होगा.

50-30-20 नियम अपनाएं

50% जरूरी खर्च, 30% इच्छाओं और 20% बचत व निवेश के लिए रखें. इससे बजट संतुलित रहता है.

पहले कर्ज चुकाने पर दें ध्यान

अगर आपके ऊपर क्रेडिट कार्ड या किसी अन्य लोन का बकाया है, तो उसे प्राथमिकता के आधार पर चुकाने की कोशिश करें. ज्यादा ब्याज वाला कर्ज आपकी वित्तीय स्थिति पर बोझ बढ़ाता है और बचत की क्षमता को कम करता है. इसलिए अतिरिक्त आय या बोनस मिलने पर पहले कर्ज घटाना समझदारी भरा कदम हो सकता है.

बेफिजूल खर्चों को करें कम

रोजाना के खर्च कम करने के लिए कैब की जगह पब्लिक ट्रांसपोर्ट या कारपूल का इस्तेमाल करें. बाहर से खाना मंगाने की बजाय घर का भोजन चुनें और जिन OTT या अन्य सब्सक्रिप्शन का उपयोग नहीं करते, उन्हें बंद कर दें. ऐसी छोटी-छोटी बचत समय के साथ हर महीने अच्छी-खासी रकम में बदल सकती है.

यह भी पढ़ें: Online Delivery: 10 मिनट डिलीवरी का दूसरा चेहरा, शिकायतों का लगा अंबार

यह भी देखें-



Source link

Prime Haryana
Author: Prime Haryana

Information with Confirmation

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top