टीम इंडिया के 600 टेस्ट मैच पूरे, जानें सबसे ज्यादा बार किसने हराया


भारतीय क्रिकेट के टेस्ट इतिहास में एक और बड़ा अध्याय जुड़ गया है. टीम इंडिया ने अपने 600 टेस्ट मैच पूरे कर लिए हैं. इस लंबे सफर में भारत ने कई टीमों के खिलाफ यादगार जीत दर्ज की, तो कुछ ऐसी टीमें भी रहीं, जिनके खिलाफ उसे सबसे ज्यादा बार हार का सामना करना पड़ा. अगर सिर्फ उन टीमों की बात करें, जिनके खिलाफ भारत ने 100 या उससे ज्यादा टेस्ट मैच खेले हैं, तो इस लिस्ट में सिर्फ तीन टीमें शामिल हैं. इनमें इंग्लैंड भारत को सबसे ज्यादा टेस्ट मैचों में हराने वाली टीम है.

इंग्लैंड ने भारत को सबसे ज्यादा हराया

भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ अब तक 141 टेस्ट मैच खेले हैं. इनमें भारतीय टीम को 53 मुकाबलों में हार मिली है. उसके खिलाफ भारत का हार का आंकड़ा सबसे ज्यादा है. भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट क्रिकेट की प्रतिद्वंद्विता काफी पुरानी है. दोनों टीमों के बीच पहला टेस्ट 1932 में खेला गया था और तब से दोनों देशों के बीच कई यादगार मुकाबले देखने को मिले हैं.

ऑस्ट्रेलिया से 48 बार मिली हार

इस सूची में ऑस्ट्रेलिया दूसरे स्थान पर है. भारत ने कंगारुओं के खिलाफ 112 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें उसे 48 मुकाबलों में हार झेलनी पड़ी है. हालांकि, पिछले कुछ वर्षों में भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में अपना प्रदर्शन काफी बेहतर किया है. बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में भारतीय टीम ने कई बार ऑस्ट्रेलिया को उसकी ही धरती पर मात देकर इतिहास रचा है.

यह भी पढ़ें- IPL टीमों का देशप्रेम, 80वें स्वतंत्रता दिवस पर यूं जताया गर्व

वेस्टइंडीज ने भी 30 बार हराया

वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत ने अब तक 102 टेस्ट मैच खेले हैं. इनमें टीम इंडिया को 30 मुकाबलों में हार मिली है. एक समय वेस्टइंडीज विश्व क्रिकेट की सबसे खतरनाक टेस्ट टीमों में गिनी जाती थी. उसके तेज गेंदबाजों के सामने बल्लेबाजी करना किसी चुनौती से कम नहीं होता था. यही वजह है कि भारत के टेस्ट इतिहास में वेस्टइंडीज के खिलाफ भी हार का आंकड़ा काफी बड़ा है.

भारत को सबसे ज्यादा टेस्ट हराने वाली टीमें

इंग्लैंड के खिलाफ भारत ने अब तक 141 टेस्ट खेले हैं, जिनमें 53 मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 112 टेस्ट में भारत 48 बार हारा है. वहीं वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले 102 टेस्ट मैचों में भारत को 30 मुकाबलों में हार मिली है. दिलचस्प बात यह है कि इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज ही तीन ऐसी टीमें हैं, जिनके खिलाफ भारत ने 100 या उससे ज्यादा टेस्ट मैच खेले हैं. 600 टेस्ट के सफर में इन तीनों टीमों के खिलाफ भारत की सबसे ज्यादा हार दर्ज है.

यह भी पढ़ें- आज Hockey World Cup में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?



Source link

Prime Haryana
Author: Prime Haryana

Information with Confirmation

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top