कौन हैं पहल चौधरी? जिनकी जान बचाने के लिए ‘हैवान’ में अक्षय कुमार से भिड़ेंगे सैफ अली खान


बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर अक्षय कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘हैवान’ को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं. इसमें उनके साथ सैफ अली खान भी नजर आएंगे. प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी इस फिल्म में ये दोनों स्टार्स सालों बाद एक बार फिर बड़े पर्दे पर तहलका मचाने के लिए तैयार हैं. ऐसे में फैंस इस फिल्म को लेकर काफी एक्साइटिड हैं.

‘हैवान’ में नजर आएंगी पहल चौधरी
‘हैवान’ का टीजर रिलीज होते ही चर्चा में आ गया है. फिल्म में चाइल्ड एक्ट्रेस पहल चौधरी भी अहम भूमिका में नजर आने वाली हैं. ऐसे में हर कोई जानना चाहता है कि आखिर पहल चौधरी कौन हैं और उन्होंने इससे पहले किन प्रोजेक्ट्स में काम किया है. चलिए हम आपको बताते हैं.

कौन हैं पहल चौधरी?
पहल चौधरी टीवी इंडस्ट्री की एक पॉपुलर चाइल्ड एक्ट्रेस हैं. वो रुपाली गांगुली के सुपरहिट टीवी शो ‘अनुपमा’ में काव्या और वनराज की बेटी माही के बचपन का किरदार निभा चुकी हैं. उनके मासूम एक्टिंग को दर्शकों ने खूब पसंद किया था. हालांकि, शो में लीप आने के बाद उनकी जगह दूसरी एक्ट्रेस को कास्ट कर लिया गया था. 

कौन हैं पहल चौधरी? जिनकी जान बचाने के लिए 'हैवान' में अक्षय कुमार से भिड़ेंगे सैफ अली खान

इन सेलेब्स के साथ काम कर चुकी हैं पहल चौधरी
इसके अलावा पहल ‘तेनाली रामा’, ‘डायन’ और स्टार भारत के कई प्रोजेक्ट्स में भी नजर आ चुकी हैं. उन्होंने टीवी शोज के साथ-साथ कई बड़े ब्रांड्स के विज्ञापनों में भी काम किया है. 

कौन हैं पहल चौधरी? जिनकी जान बचाने के लिए 'हैवान' में अक्षय कुमार से भिड़ेंगे सैफ अली खान

कार्स24, डिश टीवी, विक्स और शिल्पा शेट्टी के ब्रांड ‘जिप जैप जूप’ समेत कई बड़े ब्रांड्स के विज्ञापनों में भी पहल चौधरी नजर आ चुकी हैं. छोटे पर्दे के अलावा विज्ञापनों की दुनिया में भी वो अपनी पहचान बना चुकी हैं. पहल चौधरी ने काजोल, पंकज त्रिपाठी, जेनेलिया देशमुख और रितेश देशमुख जैसे सेलेब्स के साथ ऐड में काम किया है. 

कौन हैं पहल चौधरी? जिनकी जान बचाने के लिए 'हैवान' में अक्षय कुमार से भिड़ेंगे सैफ अली खान

ये भी पढ़ें:- Awarapan 2 Box Office Day 1: इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ करेगी बंपर ओपनिंग, दोपहर 1 बजे तक कलेक्शन 3 करोड के पार

सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं पहल चौधरी
पहल चौधरी सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं. उनका इंस्टाग्राम अकाउंट उनकी मां अनु चोयल मैनेज करती हैं. वो अक्सर अपनी शूटिंग से जुड़े बिहाइंड द सीन्स वीडियो और तस्वीरें शेयर करती रहती हैं. उनकी पोस्ट पर फैंस भी जमकर प्यार बरसाते हैं. 

कौन हैं पहल चौधरी? जिनकी जान बचाने के लिए 'हैवान' में अक्षय कुमार से भिड़ेंगे सैफ अली खान

बॉलीवुड डेब्यू कर रहीं पहल चौधरी
अब ‘हैवान’ के जरिए पहल चौधरी बॉलीवुड में कदम रख रही हैं. ये उनकी पहली फिल्म है. फिल्म में पहल एक मासूम बच्ची के किरदार में नजर आएंगी. फिल्म की कहानी उन्हीं के किरदार के इर्द-गिर्द घूमेगी. वो एक खतरनाक और क्रूर साइकोपैथ किलर (अक्षय कुमार) के निशाने पर आ जाती है. वहीं, सैफ अली खान एक नेत्रहीन मार्शल आर्टिस्ट और केयरटेकर की भूमिका निभा रहे हैं, जो बच्ची को बचाने के लिए अपनी जान तक दांव पर लगा देते हैं. ये फिल्म 11 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. 

ये भी पढ़ें:-Batwara 1947 X Review: सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ ने जीता लोगों का दिल, बोले- ‘मस्ट वॉच है ये फिल्म’





Source link

Prime Haryana
Author: Prime Haryana

Information with Confirmation

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top