संन्यास के बाद क्या करेंगे रोहित और कोहली? अश्विन ने कह दी बड़ी बात


विराट कोहली और रोहित शर्मा अभी भारत के लिए सिर्फ वनडे फॉर्मेट में खेलते हैं. दोनों दिग्गजों ने 2024 टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट से संन्यास ले लिया था. पिछले साल दोनों खिलाड़ियों ने एक हफ्ते के अंतराल पर टेस्ट को भी अलविदा कह दिया था. इन दोनों के साथ लंबे समय तक ड्रेसिंग रूम शेयर करने वाले रविचंद्रन ने उनके भविष्य पर बात की है.

विराट कोहली और रोहित शर्मा ने टीम इंडिया के लिए बहुत कुछ किया है, जिसकी वजह से उन्हें दर्शकों का प्यार भी मिलता है. उनके वनडे से संन्यास के बाद एक बड़ी कमी जरूर महसूस होगी. कोहली और रोहित का लक्ष्य 2027 वनडे वर्ल्ड कप खेलना है, माना जा रहा है कि इस टूर्नामेंट के बाद दोनों वनडे से भी संन्यास ले लेंगे. पहले अटकलें थीं कि वह संन्यास के बाद कोचिंग में अपना करियर बना सकते हैं. अब इस पर अश्विन ने अपने विचार रखे हैं, जो उनके अच्छे दोस्त हैं और साथ में कई मैच खेले हैं.

क्या संन्यास के बाद कोचिंग में आएंगे रोहित और कोहली?

रविचंद्रन अश्विन का मानना है कि संन्यास के तुरंत बाद दोनों में से किसी के भी कोचिंग में आने की संभावना बहुत कम है. उनका मानना है कि दोनों कुछ समय मैदान से दूर समय बिताना चाहेंगे. हालांकि वो ये भी मानते हैं कि रोहित भविष्य में मुंबई इंडियंस के साथ किसी भूमिका में आ सकते हैं.

यह भी पढ़ें- सरफराज और गुरनूर बाहर, पहले टेस्ट के लिए दिग्गज ने चुनी प्लेइंग 11

अपने यूट्यूब चैनल पर अश्विन ने कहा, “मैं नहीं समझता कि संन्यास के तुरंत बाद विराट कोहली कोचिंग के लिए तैयार होंगे. हो सकता है रोहित मुंबई के साथ किसी भूमिका में आ जाए, लेकिन कोहली को लेकर मुझे नहीं पता. मुझे लगता है कि वो ब्रेक ले लेगा.”

विराट की बात करें तो वह अपने परिवार के साथ लंदन में रहते हैं और वनडे सीरीज या IPL के दौरान भारत आते हैं. हालांकि अश्विन मानते हैं कि संन्यास के तुरंत बाद किसी भूमिका में आने की जगह उन्हें थोड़ा ब्रेक लेकर हेड कोच की जगह किसी और भूमिका से शुरुआत कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें- ‘चाहे 100 टेस्ट खेले हो या 1…’, किसके बारे में बोले गौतम गंभीर

अश्विन ने कहा, “अगर रोहित संन्यास लेते हैं तो तुरंत मुंबई इंडियंस को उन्हें किसी भूमिका में ले लेना चाहे. जिसने टीम को 5 खिताब जिताए हों, भारत को वर्ल्ड कप जिताया, ऐसे आसानी से नहीं मिलते. हेड कोच का काम बहुत मेहनत वाला है, इसलिए वह इस रोल से शुरुआत न करके 2-3 साल ब्रेक लेकर किसी दूसरी भूमिका में आ सकते हैं.” उन्होंने राहुल द्रविड़ का उदाहरण देते हुए कहा कि, “जैसे राहुल भाई ने किया, ब्रेक लेकर आए थे.”



Source link

Prime Haryana
Author: Prime Haryana

Information with Confirmation

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top