Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास


‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ बॉक्स ऑफ़िस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है.  टॉम हॉलैंड के लीड रोल वाली मार्वल सुपरहीरो फिल्म ने अब भारत में में दो हफ्ते भी पूरे कर लिए हैं. इस दौरान इसने न केवल छप्परफाड़ कमाई की है बल्कि ये भारतीय बॉक्स ऑफिस पर सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म भी बन गई है. चलिए यहां जानते हैं ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ ने रिलीज के 15वें दिन यानी तीसरे गुरुवार कितनी कमाई की है?

स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ ने 15 दिन कितनी की कमाई?
‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ ने भारतीय बॉक्स ऑफिस को खूब लूटा है. मार्वल्स की इस फिल्म का भारतीय दर्शकों में इतना जबरदस्त क्रेज रहा कि इसने दो हफ्ते हर दिन करोड़ो कमाए और 400 करोड़ का आंकडा पार करने वाली पहली हॉलीवुड फिल्म बन गई.

ये भी पढ़ें:-Awarapan 2 Box Office Day 1: सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कमाई करेगी ‘आवारापन 2’, बॉक्स ऑफिस पर इमरान हाशमी का गदर!

वहीं अब ये तीसरे हफ्ते में एंट्री कर चुकी है और अब इस शुक्रवार से बॉलीवुड की दो फिल्मों सनी देओल की बंटवारा 1947 और इमरान हाशमी की आवारापन 2 से मुकाबला करना पड़ेगा. इन दो फिल्मों की आहट से ही ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ की कमाई को झटका लगा है और तीसरे गुरुवार इसने अपना अब तक का सबसे कम कलेक्शन किया है.

  • फिल्म की कमाई की बात करें तो सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ ने रिलीज के 15वें दिन यानी तीसरे गुरुवार को सभी भाषाओं में कुल 5 करोड़ रुपये (नेट) कमाए हैं.
  • इसी के साथ इस फिल्म की भारत में 15 दिनों की कुल नेट कमाई अब 441 करोड़ रुपये हो गई है.

नए मुकाम हासिल करने के लिए तैयार है ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’?
‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ की कमाई में तीसरे वीकेंड में बॉक्स ऑफिस पर तेजी आ सकती है. हालांकि अब इसे बॉलीवुड की दो बड़ी फिल्मों से मुकाबला करना पड़ेगा. फिर भी ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का क्रेज काफी है. वहीं एमसीयू की यह फिल्म अब 450 करोड़ के आंकड़े को छूने से सिर्फ 9 करोड़ दूर है, जो भारत में किसी हॉलीवुड फिल्म के लिए पहला रिकॉर्ड होगा. फिलम यह उपलब्धि तीसरे वीकेंड पर हर हाल में हासिल कर लेगी. इसके बाद जेंडाया, सैडी सिंक और जैकब बैटलन स्टारर ये फिल्म 500 करोड़ क्लब में एंट्री कर पाएगी या नहीं ये देखने वाली बात होगी.

ये भी पढ़ें:-Batwara 1947 First Review Out: आ गया सनी देओल की फिल्म का फर्स्ट रिव्यू, दिल को छू लेने वाली है ‘बंटवारा 1947’

 



Source link

Prime Haryana
Author: Prime Haryana

Information with Confirmation

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top