हरभजन सिंह क्यों चाहते हैं श्रीसंत को रूममेट बनाना, कहा- ‘वो और मैं एक रूम में होंगे तो…’


हरभजन सिंह और एस श्रीसंत के बीच कई सालों तक बातचीत नहीं हुई, जिसकी वजह 2008 में हुआ थप्पड़ कांड था. दरअसल मोहाली में हुए एक मैच के बाद भज्जी और श्रीसंत के बीच बहस हो गई, भज्जी ने थप्पड़ मार दिया था. इसके बाद हरभजन पर पूरे सीजन का बैन लग गया था. हालांकि भज्जी कई बार कह चुके हैं कि उन्हें अब इसका पछतावा होता है, उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए था. अब पीटीआई को दिए ताजा इंटरव्यू में उनसे पूछा गया कि ऐसा कौन सा क्रिकेटर है, जिसके साथ आप कभी भी रूम शेयर नहीं करना चाहोगे.

हरभजन सिंह ने काफी देर सोचा और बोले किए अब तो हर खिलाड़ी को अलग रूम मिलता है तो रूम शेयर की बात नहीं. फिर वह काफी सोचने लगे कि किसका नाम लें, तब उनसे फिर पूछा गया कि क्या वो एस श्रीसंत होंगे?

श्रीसंत का नाम सुनकर हरभजन सिंह थोड़ा सोचने लगे और फिर कहा, “वो और मैं अगर एक रूम में होंगे तो मुझे लगता है कि बहुत सारी चीजें सुलझ जाएंगी. तो मैं इस नजरिए से इसे देखता हूं.” उनका कहने का मतलब था कि वो श्रीसंत नहीं हैं, जिनके साथ वह कभी रूम शेयर नहीं करना चाहेंगे. बल्कि वो तो उनके साथ बैठकर काफी उलझी चीजों को सुलझाना चाहते हैं. हालांकि उन्होंने मजाकिए अंदाज में कहा, “ठीक है, आप उसे रख लीजिए, मुझे कोई दिक्कत नहीं है.”

यह भी पढ़ें- श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में 3 स्पिनर के साथ उतरेगा भारत, कोच ने दिए संकेत

किसके साथ रूम शेयर नहीं करना चाहते हरभजन

हरभजन सिंह ने कहा, “एक बार विनोद कांबली मेरे रूममेट बने थे, उन्होंने पूरी रात खर्राटें मारे और मेरी रात खराब कर दी. तो कोई भी जो खरांटी बहुत मारता हो, वो मेरा रूममेट न बने बाकी सब चलेंगे.”

यह भी पढ़ें- इस दिग्गज पाकिस्तानी क्रिकेटर की बेटी ने क्रिश्चियन रीति रिवाज से की शादी, तस्वीरें वायरल





Source link

Prime Haryana
Author: Prime Haryana

Information with Confirmation

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top