कर्तव्य पथ पर तिरंगा यात्रा, BJP अध्यक्ष नितिन नवीन और CM रेखा गुप्ता हुईं शामिल


देश की राजधानी के हृदय स्थल इंडिया गेट और कर्तव्य पथ पर आज देशभक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला. भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की उपस्थिति में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कर्तव्य पथ पर आयोजित भव्य ‘तिरंगा यात्रा’ में हिस्सा लिया. हजारों युवाओं की भागीदारी और ‘वंदे मातरम’ के नारों ने पूरे माहौल को देशभक्ति और राष्ट्रभाव से भर दिया.

इस खास मौके पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि तिरंगा केवल तीन रंगों का ध्वज नहीं है, बल्कि यह भारत के गौरव, सम्मान, स्वाभिमान और राष्ट्र के नायकों के शौर्य व बलिदान की अमर स्मृतियों का प्रतीक है. उन्होंने कहा, “आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के जरिए तिरंगे को जन-जन के उत्सव और राष्ट्रभाव की एक विराट अभिव्यक्ति बना दिया है.”

आबकारी नीति मामला: CBI की रिवीजन याचिका पर केजरीवाल-सिसोदिया ने उठाए सवाल

दिग्गज नेताओं ने की शिरकत

कर्तव्य पथ पर आयोजित इस तिरंगा यात्रा में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के साथ कई दिग्गज नेता और मंत्री हाथों में तिरंगा थामे पैदल मार्च करते नजर आए. इस अवसर पर दिल्ली बीजेपी प्रदेश नितिन नवीन अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा, कैबिनेट मंत्री  प्रवेश साहिब सिंह वर्मा, दिल्ली के गृह, विद्युत और शिक्षा मंत्री आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविन्द्र इन्द्राज और शिक्षा विभाग के आला अधिकारियों सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे.

दिल्लीवासियों से की ये खास अपील

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने तिरंगा यात्रा में उमड़े जनसैलाब का उत्साह बढ़ाते हुए सभी दिल्लीवासियों से एक खास अपील की. उन्होंने कहा, “आइए, #HarGharTiranga के साथ इस राष्ट्रभाव को दिल्ली की हर गली, हर मोहल्ले और हर घर तक पहुंचाएं. सभी नागरिक अपने घरों पर तिरंगा फहराएं और राष्ट्रीय गौरव के इस उत्सव को एक सच्चा जन आंदोलन बनाएं.”

दिल्ली के बाजारों में 100 नई पार्किंग का ऐलान, व्यापारियों ने रखी मांग



Source link

Prime Haryana
Author: Prime Haryana

Information with Confirmation

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top