5436 बैंक खाते और 10 करोड़ का फ्रॉड, कौन है Insta इन्फ्लुएंसर रोहन जाधव, हुआ अरेस्ट


Who is Rohan Jadhav: सोशल मीडिया केवल खबरों या जानकारी का ही माध्यम नहीं रा है, बल्कि इसके जरिए कई लोगों को ठगी का शिकार भी बनाया जा रहा है. डिजिटल अरेस्ट के केसेज बीते कुछ महीनों में हमने कई इंफ्लुएंसर्स के साथ होते हुए सुने हैं. लेकिन अब एक नया ही मामला सामने आया है, जिसमें एक इंफ्लुएंसर ने ही लोगों को ठगी का शिकार बना लिया है.

क्या है पूरा मामला?
दरअसल पुणे पुलिस ने एक 26 साल के सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर रोहन जाधव को गिरफ्तार किया है. रोहन पर आरोप है कि उन्होंने 10.74 करोड़ रुपये का डिजिटल अरेस्ट फ्रॉड किया है. आरोप है कि रोहन ने बुजुर्ग व्यक्ति से ठगी गई रकम को अलग-अलग बैंक खातों के जरिए ट्रांसफर करने में अहम भूमिका निभाई है.

ये भी पढ़ें: Air India: टर्बुलेंस विवाद के बीच सैलरी हाइक पर Air India का बड़ा फैसला, CEO ने साफ की स्थिति

कौन हैं रोहन जाधव?
रोहन जाधव एक सोशल मीडिया (Instagram) इंफ्लुएंसर हैं. जिनकी उम्र 26 साल है. वो साल 2022 से Instagram पर एक्टिव हैं और बड़ी संख्या में रील्स बना चुके हैं. रोहन ने BSc ग्रेजुएशन किया है और वो छत्रपति संभाजीनगर के रहने वाले बताए जा रहे हैं. अधिकारियों ने बताया है कि, रोहन जाधव सेलिब्रिटी मैनेजमेंट के काम से भी जुड़े थे. उनके खिलाफ पुणे और पिंपरी-चिंचवड़ में दो मामले दर्ज हैं.

हांगकांग में किया लेनदेन
पुलिस ने आरोप लगाया है कि जाधव ने कथित तौर पर क्रिप्टोकरेंसी के जरिए हांगकांग में मौजूद अपने हैंडलर्स के साथ ट्रांजैक्शन किया और भारत से विदेश में पैसा ट्रांसफर करने के बदले बड़ी रकम कमीशन के रूप में ली है. हालांकि फिलहाल इस मामले में पुलिस आगे की जांच कर रही है और ये पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस पूरे नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं.

ये भी पढ़ें: 8th Pay Commission: वेतन और पेंशन सिफारिशों को गति देने की तैयारी, बदले कंसल्टेंट नियम

कैसे की ठगी?
ये घटना इस साल जनवरी की है, जिसमें ठगों ने खुद को CBI अधिकारी बताकर एक बुजुर्ग व्यक्ति को फोन किया. उन्होंने कहा कि वो एक मामले में आरोपी है और उसे ‘डिजिटल अरेस्ट’ किया जा रहा है. इसके बाद कानूनी कार्रवाई से बचाने का डर दिखाकर ठगों ने बुजुर्ग से अलग-अलग बैंक खातों में 10.74 करोड़ रुपये ट्रांसफर करवा लिए. ठगी का पता चलने के बाद पीड़ित ने पुलिस में शिकायत की.

कई बैंक खातों से ट्रांसफर हुई रकम
पुलिस की जांच में आरोपी को ATM से पैसे निकालते हुए पकड़ा गया. इसके बाद हर्षद सुभाष धंतोले, समर्थ सुरेश देशमुख और अमर शिवाजी अटर्गी को भी गिरफ्तार किया गया. पूछताछ में धंतोले ने कथित तौर पर बताया कि ATM से निकाले गए पैसे उसने रोहन जाधव को दिए थे. पुलिस के अनुसार, जाधव ने ठगी की 10.74 करोड़ रुपये की रकम को कुल 5,436 बैंक खातों के जरिए ट्रांसफर की थी.



Source link

Prime Haryana
Author: Prime Haryana

Information with Confirmation

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top