किसकी टेंशन बढ़ाने वाले हैं सोनम वांगचुक? कर दिया बड़ा ऐलान


स्वतंत्रता दिवस से पहले साइनटिस्ट और एक्टविस्ट सोनम वांगचुक ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है. इस वीडियो में उन्होंने देश के भविष्य को लेकर एक बड़ा संदेश दिया है. उन्होंने देश में नेताओं को चुनने के तरीके में बदलाव लाने के लिए भारत के दूसरे स्वतंत्रता आंदोलन का आह्वान किया है. उन्होंने नागरिकों से ऐसे निस्वार्थ और निडर लोगों के नाम सुझाने को कहा है जो अच्छे चरित्र और काबिलियत वाले हों.

”देश को बदलाव की जरुरत है”
सोनम वांगचुक ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा- ”देश को एक शांतिपूर्ण बदलाव की जरूरत है. कम से कम इस बात में कि हम अपने नेताओं का चुनाव कैसे करते हैं. ताकि 2047 तक हम एक सम्मानित राष्ट्र बने रहें. हमारे लगभग आधा सांसदों पर आपराधिक मामले दर्ज हैं और एक-तिहाई पर हत्या, बलात्कार और अपहरण जैसे गंभीर आरोप हैं. ऐसे में यह स्वाभाविक ही है कि जनता और शासन के बीच भरोसा टूट रहा है.”

”दूसरे स्वतंत्रता आंदोलन की शुरुआत करें”
”मैं देश भर के उन बेहतरीन और निडर लोगों से जुड़ना चाहता हूं जो चरित्र और नीयत से पक्के हों ताकि हम मिलकर इस स्थिति को सुधारने पर चर्चा कर सकें. सुदूर लद्दाख में बैठे होने के कारण मुझे नहीं पता कि वे लोग कहां हैं. क्या आप अपने क्षेत्र या देश से ऐसे किसी कम से कम एक व्यक्ति का नाम सुझा सकते हैं? आइए, मिलकर भारत के दूसरे स्वतंत्रता आंदोलन की शुरुआत करें.”

झारखंड में बच्चों का किया सपोर्ट
 हाल ही में सोनम वांगचुक ने छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो को अपना समर्थन दिया था, जो JPSC, JSSC CGL और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर रांची में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर हैं. उन्होंने महतो से वीडियो कॉल के जरिए बात भी की थी. सोनम से बात करने के बाद ही महतो से पानी पीया था लेकिन उन्होंने कहा था कि वो अपनी भूख हड़ताल जारी रखेंगे.

ये भी पढ़ें: राहुल गांधी ने विदेश नीति पर की पीएम मोदी की मिमिक्री तो भड़की BJP, ‘शर्मनाक, हताशा में अपमान’





Source link

Prime Haryana
Author: Prime Haryana

Information with Confirmation

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top