‘मां-बहन पर नहीं जाएंगे…’, ‘धुरंधर 2’ में गालियों वाले सीन्स पर सुविंदर विक्की का बड़ा खुलासा


वेब सीरीज ‘कोहरा’ में पुलिस ऑफिसर बलबीर सिंह का किरदार निभाकर लोगों का दिल जीतने वाले एक्टर सुविंदर विक्की इन दिनों ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ की सक्सेस को एंजॉय कर रहे हैं. फिल्म में उनके कुछ डायलॉग्स और गाली वाले सीन काफी चर्चा में रहे. अब एक्टर ने इन सीन्स को लेकर खुलकर बात की है.

ये सब स्क्रिप्ट में पहले से लिखा हुआ था…
हाल ही में हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में सुविंदर विक्की ने बताया कि फिल्म में दिखाए गए गाली-गलौज वाले सीन पूरी तरह से स्क्रिप्ट का हिस्सा थे. उन्होंने इन सीन्स का क्रेडिट निर्देशक आदित्य धर और फिल्म के राइटर्स को दिया. सुविंदर ने कहा, ‘मैं खुद को खुशकिस्मत मानता हूं कि मुझे इतने अच्छे निर्देशक के साथ काम करने का मौका मिला. इस सीन का क्रेडिट आदित्य धर और मेरी मेहनत को जाता है. साथ ही, गालियों का क्रेडिट हमारे स्क्रिप्ट राइटर को भी जाएगा, क्योंकि मैंने खुद से कोई गाली नहीं बनाई. ये सब स्क्रिप्ट में पहले से लिखा हुआ था.’ 

मां-बहन पर नहीं जाएंगे...', 'धुरंधर 2' में गालियों वाले सीन्स पर सुविंदर विक्की का बड़ा खुलासा

आदित्य धर ने खींची मर्यादा की रेखा…
सुविंदर विक्की ने ये भी बताया कि शूटिंग के दौरान उन्होंने कुछ डायलॉग्स में बदलाव करने की कोशिश की थी, लेकिन आदित्य धर ने उन्हें ऐसा करने से मना कर दिया था. सुविंदर ने कहा, ‘आदित्य ने मुझसे साफ कहा था कि हम गालियों में मां-बहन को शामिल नहीं करेंगे. फिल्मों के जरिए लोगों की भावनाओं को ठेस न पहुंचे, ये भी हमारी जिम्मेदारी है.’

ये भी पढ़ें:-Awarapan 2 Box Office Day 1: सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कमाई करेगी ‘आवारापन 2’, बॉक्स ऑफिस पर इमरान हाशमी का गदर!

सुविंदर विक्की ने कहा- कैमरे के सामने खुलकर करो
सुविंदर ने मजाक में ये भी बताया कि उन्होंने आदित्य से कहा था कि वो बीप की जगह एक मूक (म्यूट) किरदार ही निभा लेते क्योंकि उन्हें बहुत गालियां देनी पड़ रही थीं. हालांकि, आदित्य ने पूरा भरोसा जताया कि सेंसर बोर्ड या एडिटिंग टेबल पर कोई कट नहीं लगेगा. वहीं, बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल के साथ अपने अनुभव को शेयर करते हुए सुविंदर ने बताया कि दोनों पहले भी साथ काम कर चुके हैं. जब उन्होंने अर्जुन को अपने डायलॉग्स के बारे में बताया तो एक्टर ने मजाक में कहा था, ‘यह जिंदगी का हिस्सा है, कैमरे के सामने खुलकर करो.’ 

मां-बहन पर नहीं जाएंगे...', 'धुरंधर 2' में गालियों वाले सीन्स पर सुविंदर विक्की का बड़ा खुलासा

‘धुरंधर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल
आदित्य धर के निर्देशन में बनी ये स्पाई-थ्रिलर फिल्म 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इसमें रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर माधवन, सारा अर्जुन, राकेश बेदी, गौरव गेरा और दानिश पंडोर जैसे कलाकार नजर आए थे. बॉलीवुड हंगामा के अनुसार, ‘धुरंधर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर 1,813 करोड़ रुपये का कारोबार किया था. इस फिल्म को आप जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं.

‘धुरंधर’ का सीक्वल है ‘धुरंधर 2’
बता दें कि ‘धुरंधर: द रिवेंज’ साल 2025 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर’ का सीक्वल है. ये फिल्म भी जियो हॉटस्टार पर उपलब्ध है.  बॉलीवुड हंगामा के अनुसार, इस फिल्म में दुनिया भर में 1,428 करोड़ रुपये कमाए थे. इसमें रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, आर माधवन, संजय दत्त, सारा अर्जुन, राकेश बेदी, गौरव गेरा और दानिश पंडोर जैसे एक्टर्स नजर आए थे. 

ये भी पढ़ें:-Awarapan 2 vs Batwara 1947: सनी की फिल्म पर इमरान हाशमी की मूवी ने बढ़ाई बढ़त, एडवांस बुकिंग में 121% से चल रही आगे



Source link

Prime Haryana
Author: Prime Haryana

Information with Confirmation

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top