यमुनानगर में भरभराकर गिरा 250 साल पुराना राजा जी महल का हिस्सा, 2 घायल


हरियाणा में यमुनानगर के बुड़िया क्षेत्र की राजाजी गली में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब करीब 250 साल पुराने ऐतिहासिक राजा जी महल का बड़ा हिस्सा अचानक भरभराकर गिर गया. महल की विशाल दीवार गिरते हुए गली और सामने बने एक मकान पर जा गिरी. 

हादसे के वक्त मकान के अंदर मौजूद केयरटेकर दंपती मलबे की चपेट में आकर घायल हो गए. गनीमत रही कि समय रहते आसपास के लोगों ने दोनों को मलबे से बाहर निकाल लिया और अस्पताल पहुंचाया. करीब ढाई सौ साल पुराने राजा जी महल का एक बड़ा हिस्सा अचानक धराशायी हो गया. 

कबड्डी खिलाड़ी शीलू की बढ़ेगी मुश्किल? मुस्कान सुसाइड में आया बड़ा अपडेट

हादसे के बाद मौके पर मची अफरा-तफरी

देखते ही देखते महल की भारी-भरकम दीवार गली में जा गिरी और सामने बने मकान को भी अपनी चपेट में ले लिया. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. बताया जा रहा है कि हादसे के समय मकान के अंदर केयरटेकर दंपती मौजूद थे. दीवार के मलबे की चपेट में आने से दोनों घायल हो गए. 

आसपास के लोगों ने तुरंत राहत और बचाव का काम शुरू किया और मलबा हटाकर दोनों को बाहर निकाला. इसके बाद घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया. हादसे की पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है. सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि महल की दीवार अचानक भरभराकर नीचे गिरती है. 

स्थानीय लोगों ने क्या बताया?

स्थानीय लोगों के मुताबिक, राजा जी महल एक ऐतिहासिक इमारत है और इसका काफी हिस्सा लंबे समय से जर्जर हालत में था. इस हादसे ने एक बार फिर शहर की पुरानी और जर्जर ऐतिहासिक इमारतों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

 स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते ऐसी इमारतों की स्थिति का आकलन कर जरूरी सुरक्षा इंतजाम किए जाएं, तो बड़े हादसों को रोका जा सकता है. अब स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि क्षेत्र की जर्जर और ऐतिहासिक इमारतों का सर्वे करवाया जाए और जहां खतरा है, वहां तत्काल सुरक्षा के इंतजाम किए जाएं, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे की नौबत न आए.

गुरुग्राम के फ्लैट में नौकरानी से मारपीट करने वाली मालकिन पर एक्शन, हुई डिटेन

Input By : परवेज खान



Source link

Prime Haryana
Author: Prime Haryana

Information with Confirmation

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top