विदेश में बैठे गिरोह के 7 आरोपी गिरफ्तार, बॉलीवुड-बिल्डरों से मांगते थे फिरोती


दिल्ली से सटे साइबर सिटी गुरुग्राम पुलिस की अपराध शाखा सेक्टर-40 ने संगठित अपराध करने वाले एक बड़े गिरोह को ध्वस्त करने में बड़ी सफलता हासिल की है. पुलिस ने विदेश में बैठे गैंगस्टर दीपक नांदल, उसकी पत्नी मीनाक्षी और हिमांशु भाऊ के गिरोह के खिलाफ सेक्टर-29 थाने में मामला दर्ज कर कार्रवाई करते हुए 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में हवाला कारोबारी भी शामिल है.  पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 04 पिस्टल, 18 जिंदा कारतूस, 06 मोबाइल फोन और हवाला में इस्तेमाल हुआ 1/2 करेंसी नोट बरामद किए है.

गिरोह बिल्डर, व्यापारी और बॉलीवुड के लोगों से मांगता था फिरौती

गुरुग्राम पुलिस के अनुसार यह गिरोह हरियाणा और दिल्ली-NCR में सक्रिय था. गिरोह बिल्डर, व्यापारी और बॉलीवुड, हरियाणवी व म्यूजिक इंडस्ट्री से जुड़े लोगों को फोन कर अवैध वसूली और फिरौती मांगता था.  फिरौती न देने पर गोली चलवाने जैसी वारदातों को भी अंजाम दिया जाता था. आमजन में दहशत फैलाने के लिए ये लोग घटनाओं की जिम्मेदारी सोशल मीडिया पर भी पोस्ट कर देते थे.

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी संदीप, बलविंदर उर्फ सोनू, योगेश उर्फ कछुआ और शुभम सिक्का गैंग के लिए टारगेट की रेकी करते थे. वहीं मोबाइल नंबर उपलब्ध कराते थे और वसूली की रकम फरार शूटरों तक पहुंचाते थे. आरोपी गौरव अरोड़ा दिल्ली के चांदनी चौक में हवाला का काम करता था.

गुरुग्राम के फ्लैट में नौकरानी से मारपीट करने वाली मालकिन पर एक्शन, हुई डिटेन

गैंगस्टर दीपक नांदल और हिमांशु भाऊ विदेश में फरार

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान योगेश उर्फ कछुआ निवासी कमला नगर रोहतक, शुभम सिक्का निवासी कमला नगर रोहतक, संदीप हुड्डा निवासी प्रीत विहार रोहतक, रोहित उर्फ शक्ति निवासी गांव मैना रोहतक, बलविंदर उर्फ सोनू निवासी गांव नांदल रोहतक, सुरजीत निवासी गांव माकडोली रोहतक और गौरव अरोड़ा निवासी पश्चिम विहार दिल्ली के रूप में हुई है . सभी की उम्र 30 से 35 साल के बीच है.  इन्हें 7 अगस्त से 12 अगस्त के बीच अलग-अलग तारीखों में गुरुग्राम से गिरफ्तार किया गया है.  

पुलिस ने बताया कि आरोपियों का लंबा आपराधिक रिकॉर्ड है. योगेश पर 8, संदीप पर 2, रोहित पर 2 और बलविंदर पर 17 मुकदमे हत्या, हत्या का प्रयास, अपहरण, शस्त्र अधिनियम और एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज हैं.  फिलहाल गैंगस्टर दीपक नांदल और हिमांशु भाऊ विदेश में फरार हैं और सोशल मीडिया के जरिए गैंग से संपर्क में हैं. पुलिस ने कहा कि मामले में आगे की जांच जारी है.

रेवाड़ी में गाय की टक्कर से रिटायर्ड कैप्टन की मौत, CCTV में कैद हुई घटना



Source link

Prime Haryana
Author: Prime Haryana

Information with Confirmation

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top