गुरुग्राम में करोड़ों के फ्लैट में नौकरानी के साथ बर्बरता, मालकिन ने बाल पकड़कर पीटा


दिल्ली से सटे साइबर सिटी गुरुग्राम में नौकरानी की पिटाई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में एक महिला को कथित तौर पर अपने घर में काम करने वाली नौकरानी की पिटाई करते हुए देखा जा सकता है. बताया जा रहा है कि यह वीडियो पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने बनाया और बाद में इसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया.

मामला गुरुग्राम के पॉश इलाके डीएलएफ स्थित कमलिया सोसाइटी का बताया जा रहा है. जानकारी के मुताबिक, जिस सोसाइटी में यह घटना सामने आई है, वहां 100 करोड़ रुपये से भी अधिक कीमत के फ्लैट मौजूद हैं. वायरल वीडियो के सामने आने के बाद गुरुग्राम पुलिस ने मामले पर नजर बना रखी है. हालांकि, पुलिस के अनुसार अभी तक इस संबंध में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है.

वीडियो में इसे रिकॉर्ड करने वाला युवक कथित तौर पर यह कहते हुए नजर आ रहा है कि किस तरह मालकिन नौकरानी की पिटाई कर रही है’. वीडियो सामने आने के बाद मामले को लेकर कई सवाल भी उठ रहे हैं.

कांवड़ यात्रा में दिखी जय-वीरू की जोड़ी, शामली पहुंचते ही मचाई चाई धूम

वीडियो बनाने वाले युवक और नौकरानी से नहीं हो पाया संपर्क

मामले की जानकारी लेने के लिए सोसाइटी में पहुंचकर संबंधित लोगों से बातचीत करने की कोशिश की गई, लेकिन एंट्री गेट पर ही रोक दिया गया. सुरक्षा कर्मियों ने बिना अनुमति अंदर जाने से मना कर दिया. इसके चलते घटना से जुड़े लोगों से संपर्क नहीं हो सका.

फिलहाल वीडियो बनाने वाले युवक, मकान मालकिन और घर में काम करने वाली नौकरानी से संपर्क नहीं हो पाया है. पुलिस की ओर से भी शिकायत मिलने के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. वायरल वीडियो और घटना की पूरी परिस्थितियों की पुष्टि अभी बाकी है.

यमुनानगर में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, खुली निगम के दावों की पोल



Source link

Prime Haryana
Author: Prime Haryana

Information with Confirmation

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top