Wednesday Box Office Collection: बुधवार को फिर ‘स्पाइडर मैन’ ने मारी बाजी, ‘ओह माय डॉग’ ने तोड़ा दम, जानें- ‘धमाल 4’ का कलेक्शन


बुधवार का दिन सिनेमाघरों में मौजूद तमाम फिल्मों के लिए एक बार फिर सुस्ती भरा रहा. सभी फिल्में कमाई के लिए संघर्ष करती दिखीं. हालांकि फिर भी स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे ने सबसे ज्यादा कमाई की. चलिए यहां ओह माय डॉग से लेकर डीसी, जना नायकन और धमाल 4 का बुधवार का  कलेक्शन जानते हैं.

ओह माय डॉग ने बुधवार कितनी की कमाई?
पंकज त्रिपाठी की नई रिलीज ओह माय डॉग बॉक्स ऑफिस पर काफी ठंडा परफॉर्म कर रही है. रिलीज के 6 दिन में ही इसने बॉक्स ऑफिस पर दम तोड़ दिया है. कलेक्शन की बात करें तो सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म ने रिलीज के छठे दिन यानी बुधवार को महज 20 लाख रुपये कमाए हैं. इसके बाद इस फिल्म की टोटल कमाई 3.95 करोड़ रुपये हो गई है.

डीसी ने बुधवार को कितना किया कलेक्शन
लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी की डीसी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म कर रही है. हालांकि वीकडेज में इसकी कमाई में भी मंदी देखी जा रही है. इस फिल्म ने रिलीज के 5वें दिन यानी मंगलवार को 5.55 करोड़ कमाए थे. वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म ने रिलीज के छठे दिन यानी बुधवार को 5 करोड़ कमाए हैं. इसी के साथ इस फिल्म की 6 दिनों की कुल नेट कमाई अब 37.50 करोड़ रुपये हो गई है.

स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ दूसरे बुधवार कितनी कमाई
‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ ने दूसरे मंगलवार यानी 13वें दिन कमाई में तेजी दिखाई थी और 8.50 करोड़ कमाए थे. वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ ने रिलीज के 14वें दिन यानी दूसरे बुधवार को 6.45 करोड़ कमाए हैं. इसके कलेक्शन में दूसरे मंगलवार के मुकाबसे 24.1% गिरावट दर्ज की गई है. इसी के साथ इस ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ की भारत में 14 दिनों की कुल नेट कमाई अब 438 करोड़ रुपये हो गई है जबकि इसका ग्रॉस कलेक्शन 523.64 करोड़ रुपये हुआ है.

ये भी पढ़ें:-क्लैश में सनी देओल की फिल्म को तगड़ा नुकसान, इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ करेगी बंपर कमाई, ट्रेड एक्सपर्ट्स का बड़ा दावा

जना नायकन’ ने तीसरे बुधवार कितना कलेक्शन किया
थलपति विजय की फिल्म जना नायकन ने रिलीज के 21वें दिन यानी तीसरे बुधवार को 1 हजार 989 शो में 0.65 करोड़ की नेट कमाई की है. इससे भारत में इस फिल्म का कुल नेट कलेक्शन अब 194.35 करोड़ रुपये हो गया है. जबकि इसका कुल ग्रॉस कलेक्शन 226.37 करोड़ रुपये रहा है. वहीं विदेशों में, इस फिल्म ने कुल 93.20 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया है, जिससे इसका दुनिया भर में कुल ग्रॉस कलेक्शन 319.57 करोड़ हुआ है.

‘धमाल 4’ ने पांचवें बुधवार कितनी की कमाई?
अजय देवगन की ‘धमाल 4’ ने रिलीज के 34वें दिन 1 हजार 683 शो में 0.35 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है. इसके साथ ही, भारत में इस फिल्म का कुल ग्रॉस कलेक्शन 198.37 करोड़ और कुल नेट कलेक्शन 167.05 करोड़ रुपये हो गया है. वहीं विदेशों में फिल्म ने कुल 30.85 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया है, जिससे इसका कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 229.22 करोड़ हो गया है.

ये भी पढ़ें:- Haiwaan Teaser Out: रोंगटे खड़े कर देने वाला है ‘हैवान’ का टीजर, अक्षय का दिखा खौफनाक अंदाज, सैफ ने भी चौंकाया



Source link

Prime Haryana
Author: Prime Haryana

Information with Confirmation

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top