जंतर-मंतर के सीजन 2 में क्या होगा? CJP के प्रवक्ता सौरव दास ने बताया प्लान


कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने बुधवार (12 अगस्त) को ऐलान किया कि जल्द ही जंतर मंतर का सीजन 2 देखने को मिलेगा. इसके बाद से ही सभी के मन में ये सवाल है कि आखिर सीजन 2 में क्या कुछ रहने वाला है और इसमें किस मुद्दे को उठाया जाएगा. वहीं इस पर अब सीजेपी के प्रवक्ता सौरव दास ने खुलकर बात की है.

समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में सौरव दास ने कहा कि यही सीजन 2 है कि जिसमें इन निकम्मी सरकार और निकम्मे अफसरों के खिलाफ आंदोलन हो रहे हैं. उन्होंने कहा कि सीजेपी की तरफ से हम अब एक देशव्यापी ‘लिसनिंग टूर’ (लोगों की बात सुनने का दौरा) शुरू कर रहे हैं ताकि जनता की बात सुन सकें.

 

सौरव दास ने बताया कि हम एक अभियान चलाएंगे और आजादी के दिन से शिक्षा के मुद्दे को प्राथमिकता देंगे. हम माता-पिता और नागरिकों से अपील कर रहे हैं कि वे अपने सरकारी स्कूलों में जाएं, सोशल ऑडिट करें, वहां के हालात रिकॉर्ड करें, सच्चाई सामने लाएं और उन्हें ठीक करने में मदद करें.
 
दास ने कहा कि इस समय देश में युवा जिम्मेदारी उठा रहे हैं और जल्द ही असील में एक ‘विकसित भारत’ सामने आने वाला है.





Source link

Prime Haryana
Author: Prime Haryana

Information with Confirmation

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top