परीक्षार्थी नीट परीक्षा के लिए आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड : अतिरिक्त उपायुक्त

पलवल, (प्राइम न्यूज़ ब्यूरो) अतिरिक्त उपायुक्त उत्सव आनंद ने बताया कि राष्ट्रीय टेस्टिंग एजेंसी द्वारा राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश री-परीक्षा 2026 के लिए प्रवेश-पत्र जारी कर दिए गए हैं। सभी अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in/ के माध्यम से आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।

ऐसे डाउनलोड करें नीट परीक्षा एडमिट कार्ड :
नीट परीक्षा की आधिकारिक वेबसाइट पर पहुंचने के बाद एडमिट कार्ड फॉर नीट यूजी-2026 री-एग्जाम विकल्प पर क्लिक करें। इसके पश्चात अपना आवेदन नंबर और पासवर्ड तथा स्क्रीन पर दिया गया सिक्योरिटी पिन भरकर लॉगिन करें। लॉगिन करने के बाद आपका प्रवेश-पत्र स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा, जिसे आप डाउनलोड कर प्रिंट आउट निकाल सकते हैं।

परीक्षा में शामिल होने के लिए प्रवेश-पत्र अनिवार्य दस्तावेज है, इसलिए सभी अभ्यर्थी समय रहते अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें और उसमें दर्ज सभी विवरणों (नाम, परीक्षा केंद्र, तिथि आदि) की सावधानीपूर्वक जांच कर लें। किसी प्रकार की त्रुटि होने पर तुरंत संबंधित प्राधिकरण से संपर्क करें। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करते रहें।

अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि जो उम्मीदवार 21 जून को आयोजित होने वाली नीट री-परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, उन्हें परीक्षा केंद्र पर कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज साथ ले जाने अनिवार्य हैं। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा इन दस्तावेजों की सूची जारी की गई है, जो पहचान सत्यापन और सुरक्षा जांच के लिए आवश्यक होती है। परीक्षार्थियों को नीट 2026 परीक्षा की एडमिट कार्ड की प्रिंटेड कॉपी।

यह सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेज है, बिना इसके परीक्षा में प्रवेश नहीं मिलेगा। मान्य पहचान पत्र मूल और फोटो कॉपी दोनों साथ रखें। इनमें से कोई भी एक पहचान पत्र साथ रखें। आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट, वोटर आईडी कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो वही फोटो रखें जो आपने आवेदन फॉर्म में अपलोड की थी। उन्होंने परीक्षार्थियों से आह्वान किया कि वे निर्धारित समय से पूर्व परीक्षा केंद्रों पर पहुंच जाए ताकि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी न आए।

Prime Haryana
Author: Prime Haryana

Information with Confirmation

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top