सीईओ हरियाणा ए. श्रीनिवास ने वीसी के माध्यम से की एसआईआर-2026 की समीक्षा बैठक

पलवल, (प्राइम न्यूज़ ब्यूरो)। भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के तहत हरियाणा में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण एसआईआर: 2026 चरण-3 की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी कड़ी में हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ए. श्रीनिवास ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सभी जिलों के उपायुक्तों के साथ समीक्षा बैठक कर आवश्यक निर्देश जारी किए।

बैठक के दौरान एसआईआर-2026 अभियान की तैयारियों, कार्यप्रणाली और समयबद्ध क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा की गई। पलवल में सीईओ जिला परिषद जितेंद्र कुमार ने संबंधित अधिकारियों को निर्वाचन आयोग के निर्देशों का गंभीरता से पालन सुनिश्चित करने को कहा।

उन्होंने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ई-रोल डेटा डाउनलोड करने और उसकी प्रिंटिंग से जुड़े निर्देश जारी कर दिए गए हैं। साथ ही जिला कॉल सेंटर 1950 वर्तमान में संचालित है, जिसे जल्द ही सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक बहु-लाइन सुविधा के साथ संचालित किया जाएगा।

सीईओ जिला परिषद ने बताया कि बीएलओ सुपरवाइजर एवं बीएलओ को पहले ही प्रशिक्षण दिया जा चुका है और आवश्यकता अनुसार दोबारा प्रशिक्षण भी आयोजित किया जाएगा। उन्होंने राजनीतिक दलों, जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों से इस अभियान में सक्रिय सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि सभी के सहयोग से मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पूरा किया जा सकेगा।

Prime Haryana
Author: Prime Haryana

Information with Confirmation

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top