23 मई को फरीदाबाद में होगा राष्ट्रीय मेगा रोजगार मेला

फरीदाबाद, (सरूप सिंह)। जिला फरीदाबाद में युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 23 मई 2026 को राष्ट्रीय रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा। मंडल रोजगार अधिकारी योगेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि यह आयोजन उपायुक्त आयुष सिन्हा के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। रोजगार मेले का आयोजन JITO Faridabad Chapter Foundation, मंडल रोजगार कार्यालय फरीदाबाद तथा आरबी परफेक्ट मार्ट फाउंडेशन के संयुक्त सहयोग से किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि रोजगार मेला 23 मई को नीलम बाटा रोड स्थित होटल डिलाइट सरोवर पोर्टिको में आयोजित होगा। नौकरी के इच्छुक अभ्यर्थी निजी कंपनियों में रोजगार पाने के लिए Jitojobs.org पर पंजीकरण कर सकते हैं। रोजगार मेले में करीब 40 से 50 निजी कंपनियां भाग लेंगी। इनमें विक्टोरा इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड, पारसनाथ ऑर्गेनिक्स, स्काई पैक इंडिया, बीसीएच इलेक्ट्रिक लिमिटेड, रेडिसन ब्लू होटल, जेबीएम ऑटो इंडिया, शाही एक्सपोर्ट्स और प्लासर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड जैसी कंपनियां शामिल रहेंगी।

इसके अलावा पॉली मेडिक्योर लिमिटेड, सनफ्लेम इंटरप्राइजेज, हिंदुस्तान सिरिंज एंड मेडिकल डिवाइसेज, अमूल डेयरी, स्टार वायर इंडिया इंजीनियरिंग, ताज सूरजकुंड रिजॉर्ट, एस्कॉर्ट्स कुबोटा लिमिटेड, अल्पाइन शूज प्राइवेट लिमिटेड और इंडो ऑटोटेक लिमिटेड सहित कई अन्य प्रतिष्ठित संस्थाएं भी रोजगार मेले में भाग लेंगी। इस रोजगार मेले में ग्रेजुएट, पोस्ट ग्रेजुएट, आईटीआई, डिप्लोमा, बीटेक, बीसीए, एमसीए तथा अनुभवी अभ्यर्थियों को आमंत्रित किया गया है। आयोजकों का उद्देश्य योग्य युवाओं को निजी क्षेत्र में बेहतर रोजगार अवसर उपलब्ध कराना है।

Prime Haryana
Author: Prime Haryana

Information with Confirmation

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top