पलवल में 14-18 वर्ष की छात्राओं के लिए मैराथन 24 मई को, खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम दिखाएंगे हरी झंडी

पलवल, (प्राइम न्यूज़ ब्यूरो)। आने वाली 24 मई को 14 से 18 वर्ष की छात्राओं के लिए विशेष मैराथन का आयोजन किया जाएगा। जिला प्रशासन और वी. सत्या फाउंडेशन के संयुक्त सहयोग से आयोजित इस मैराथन का उद्देश्य बालिकाओं को कैंसर के प्रति जागरूक करना, खेलों के लिए प्रेरित करना और स्वस्थ एवं तनावमुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रोत्साहित करना है।

मैराथन रविवार सुबह 6:30 बजे सेक्टर-2 स्थित सामुदायिक भवन से शुरू होगी और नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में समाप्त होगी। हरियाणा सरकार के खेल राज्य मंत्री Gaurav Gautam मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल होंगे और मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। समापन समारोह इंडोर स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा।

मैराथन की तैयारियों को लेकर सीईओ जिला परिषद जितेंदर कुमार और नगराधीश प्रीती रावत ने संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि 14 से 18 वर्ष आयु वर्ग की अधिक से अधिक छात्राओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाए और आयोजन से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी हों।

अधिकारियों ने बताया कि मैराथन की विजेता छात्राओं को पुरस्कार और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य बेटियों में आत्मविश्वास, अनुशासन और खेल भावना को बढ़ावा देना है। विभिन्न स्कूलों की छात्राएं इस मैराथन में भाग लेंगी और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। यह आयोजन ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान को भी मजबूती देगा और समाज में बालिकाओं के सशक्तिकरण का संदेश फैलाएगा।

इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी मामराज रावत, उप सिविल सर्जन डॉ. रामेश्वरी वर्मा, मीडिया सलाहकार नितिन शर्मा और वी. सत्या फाउंडेशन की डॉ. नंदिनी महीलवाल समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।

Prime Haryana
Author: Prime Haryana

Information with Confirmation

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top