मिशन जागृति ने फरीदाबाद जिला एवं महिला टीम के नए अध्यक्षों की घोषणा की

फरीदाबाद, (सरूप सिंह)। सामाजिक संस्था मिशन जागृति द्वारा आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में आगामी दो वर्षों के लिए फरीदाबाद जिला टीम और महिला टीम के नए अध्यक्षों की घोषणा की गई। संस्था ने प्रभा सोलंकी को महिला अध्यक्ष तथा दिनेश राघव को फरीदाबाद जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी। महिला अध्यक्ष प्रभा सोलंकी ने अपनी कार्यकारिणी में कुशुम सिंह को उपाध्यक्ष, मोनिक गुप्ता को महासचिव और कृष्णा यादव को एग्जीक्यूटिव सदस्य नियुक्त किया।

वहीं जिला अध्यक्ष बने दिनेश राघव ने बताया कि वे अगले एक महीने के भीतर अपनी पूरी टीम का गठन करेंगे। इस अवसर पर दिनेश राघव ने संस्था का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मिशन जागृति ने उन पर जो भरोसा जताया है, वे उस विश्वास पर पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि फरीदाबाद के विभिन्न क्षेत्रों में अलग-अलग टीमों का गठन कर सामाजिक कार्यों को मजबूती से आगे बढ़ाया जाएगा।

प्रभा सोलंकी ने कहा कि मिशन जागृति हमेशा से महिलाओं के उत्थान और उन्हें सशक्त बनाने के लिए कार्य करता रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि वे अपने साथियों और स्वयंसेवकों के सहयोग से अधिक से अधिक महिलाओं को संस्था से जोड़कर समाजहित में कार्य करेंगी। कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष विवेक गौतम और संस्थापक प्रवेश मलिक ने दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में संस्था समाज सेवा के कार्यों को नई दिशा देगी।

Prime Haryana
Author: Prime Haryana

Information with Confirmation

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top