एसआईआर प्रक्रिया के तहत 2024 की मतदाता सूची का 2002 की मतदाता सूची से किया जाएगा मिलान

पलवल, (प्राइम न्यूज़ ब्यूरो)। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डा. हरीश कुमार वशिष्ठ ने बुधवार को अपने कार्यालय में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के अंतर्गत मतदान केन्द्रों पर बूथ लेवल एजेंट की नियुक्ति को लेकर राजनीतिक दलों की एक महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक का उद्देश्य एसआईआर के तहत मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य को पारदर्शी, सटीक एवं प्रभावी ढंग से संपन्न कराना था।

BLOs tallying voters during SIR File Photo

बैठक में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया और अपने-अपने दलों की ओर से नियुक्त किए जाने वाले बूथ लेवल एजेंट के संबंध में जानकारी साझा की। उपायुक्त ने सभी राजनीतिक दलों से आग्रह किया कि वे 2002 और 2024 की मतदाता सूचियों के मिलान का कार्य बीएलओ द्वारा सुनिश्चित करें ताकि मतदाता सूची को और अधिक पारदर्शी और सटीक बनाया जा सके।

एसआईआर प्रक्रिया के दौरान प्रत्येक मतदान केंद्र पर बीएलए की सक्रिय भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण : डा. हरीश कुमार वशिष्ठ जिला निर्वाचन अधिकारी डा. हरीश कुमार वशिष्ठ ने कहा कि एसआईआर प्रक्रिया के दौरान प्रत्येक मतदान केंद्र पर बीएलए की सक्रिय भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है, क्योंकि वे मतदाता सूची के सत्यापन, नए मतदाताओं के नाम जोड़ने, त्रुटियों के सुधार तथा मृत या स्थानांतरित मतदाताओं के नाम हटाने में सहयोग करते हैं। सभी दलों से आग्रह किया गया कि वे समय पर योग्य और जिम्मेदार प्रतिनिधियों की नियुक्ति सुनिश्चित करें।

बैठक के दौरान निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित दिशा-निर्देशों, बीएलए के कर्तव्यों एवं आचार संहिता की जानकारी भी दी गई। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया कि लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए जिला प्रशासन और राजनीतिक दलों के बीच समन्वय अति आवश्यक है। उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ ने विश्वास व्यक्त किया कि सभी दलों के सहयोग से मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य सफलतापूर्वक संपन्न किया जाएगा।

उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से कहा कि वे अपने बूथ स्तर एजेंट नियुक्त करें और इसकी जानकारी सीईओ हरियाणा, उपायुक्त तथा जिला निर्वाचन कार्यालय में उपलब्ध कराएं। बीएलए, बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) और मतदाताओं के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी का काम करते हैं। बीएलए अपने बूथ क्षेत्र में मतदाताओं से जुड़े बदलावों को बखूबी पहचानते हैं। उन्होंने कहा कि यह जानकारी बीएलए ही देते हैं कि जरूरी जानकरी देते हैं।

यही कारण है कि बीएलए की नियुक्ति से मतदाता सूची को त्रुटि रहित बनाने में बड़ी मदद मिलती है। उपायुक्त ने कहा कि एसआईआर प्रक्रिया के तहत 2024 की मतदाता सूची का मिलान 2002 की सूची से किया जाएगा। यदि किसी मतदाता का नाम दोनों सूचियों में पाया जाता है तो उन्हें अतिरिक्त दस्तावेज प्रस्तुत करने की आवश्यकता नहीं होगी। हालांकि, ऐसे मतदाताओं को बीएलओ द्वारा दिए जाने वाले एन्यूमरेशन फॉर्म को भरना अनिवार्य होगा।

Prime Haryana
Author: Prime Haryana

Information with Confirmation

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top