रोहतक, (प्राइम न्यूज़ ब्यूरो)। हरियाणा में दूसरे चरण की भारत छोड़ो यात्रा को सफल बनाने के लिए आज कांग्रेस की वरिष्ठ नेता किरण चौधरी रोहतक कार्यकर्ताओं के बीच पहुंची। उन्होंने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा, जो दूसरे चरण में 6 जनवरी को हरियाणा में प्रवेश कर रही है उसकी सफलता के लिए कार्यकर्ताओं को कमर कसने का आह्वान किया। इससे पूर्व कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव प्रो कुलताज सिंह के नेतृत्व में तलियार झील पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किरण चौधरी का बुके व फूल मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया।

किरण चौधरी ने भारत जोड़ो यात्रा को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं की ड्यूटी भी लगाई। उन्होंने कहा दूसरे चरण की भारत जोड़ो यात्रा में किसी तरह की कोई कमी नहीं रहनी चाहिए और सभी एक साथ मिलकर राहुल गांधी के स्वागत के लिए तैयार रहें। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में कॉन्ग्रेस 2024 में राहुल गांधी के नेतृत्व में सरकार बनाएगी। इसके बाद तोशाम से कांग्रेस विधायक एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता किरण चौधरी पूर्व गृह राज्य मंत्री सुभाष बत्रा के आवास पर पहुंची, जहां उन्होंने पत्रकारों से भी चर्चा की।
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की यात्रा से हरियाणा में कांग्रेस को काफी मजबूती मिलेगी और अगर सबको साथ लेकर के इस यात्रा को सफल बनाया गया, तो 2024 में हरियाणा में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनेगी। इस मौके पर जगत, संजीव कुमार, रविंदर, प्रतीक, अंकित, राजेश रूखी, मनजीत नांदल, अजय नांदल, धर्मेंद्र कादयान, हरीश, ओमवीर, हरि, सतवीर सिंह, डॉ सुरेंद्र, सुनीता, डॉक्टर आरपी गर्ग, सतीश मेहरा, विजय व कुसुम देवी मौजूद रहे।
