फरीदाबाद, (सरूप सिंह))। प्रदेश के परिवहन,खनन एवं कौशल विकास विभाग के कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने स्थानीय सेक्टर- 8 कार्यालय फरीदाबाद हरको बैंक के नवनियुक्त चेयरमैन हुकम सिंह भाटी का शॉल भेंट कर सम्मान किया। वहीं परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि भाजपा पार्टी में मेहनत करने वाले कार्यकर्ताओं की मेहनत कभी बेकार नहीं जाती है। परिवहन मंत्री शर्मा ने उन्हें बधाई दी और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल का धन्यवाद जताया।

उन्होंने कहा कि हुकम सिंह भाटी ने हमेशा से पार्टी के कार्यों में बढ़ चढ़ कर कार्य किया है। इससे पहले भी हुकम सिंह भाटी मार्किट कमेटी के चेयरमैन रह चुके है। हरियाणा सरकार द्वारा नवनियुक्त हरको बैंक के चेयरमैन हुकम सिंह भाटी फरीदाबाद छत्रिय सभा और इलाके के गणमान्य लोगों के साथ प्रदेश के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा का धन्यवाद प्रकट करने आज शनिवार को उनके कार्यालय पहुंचे थे।
इस अवसर पर चेयरमैन हुकम सिंह भाटी ने भी हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल, प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़, केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्ण पाल गुर्जर और परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा द्वारा सभी शीर्ष नेतृत्व का आभार प्रकट किया। इस मौके पर भाजपा नेता टिपर चंद शर्मा, प्रेम सिंह भाटी आरडब्ल्यूए प्रधान सेक्टर- 2 , छत्रिय सभा के प्रधान प्रताप भाटी, पारस जैन, अश्वनी चावला, दिनेश भाटी,लखन बेनीवाल, गुरदयाल सिंह,राजकुमार भाटी,राजकुमार गोड, पुरनलाल शर्मा, रंजीत सिंह सहित इलाके के गणमान्य लोग मौजूद रहे।
