सितंबर में BCCI की सालाना बैठक, भारत में नई टीम लाने पर होगी चर्चा!


भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) बहुत जल्द अपनी सालाना बैठक करने जा रहा है, जिसमें बड़े फैसले लिए जा सकते हैं. यह बैठक 18 सितंबर को मुंबई में होगी. IPL गवर्निंग काउंसिल के 2 पदों के चुनाव होने हैं, जिन पर नियुक्ति 18 सितंबर को ही तय की जाएगी, वहीं अंडमान एंड निकोबार को एसोसिएट टीम का दर्जा देने पर भी चर्चा संभव है.

बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया बता चुके हैं कि 2 पदों के लिए चुनाव होंगे, जिनमें से IPL चेयरमैन भी एक होगा. फिलहाल इंडियन प्रीमियर लीग के चेयरमैन अरुण सिंह धूमल हैं. बीसीसीआई ने सभी फुल मेंबर्स को नोटिस भेज दिया है कि वे 31 अगस्त तक अपने-अपने प्रतिनिधियों के नाम चुनाव लिस्ट में शामिल करवाने के लिए आवेदन कर सकते हैं.

चुनाव के लिए वोटरों की लिस्ट 1 सितंबर को जारी की जाएगी और 10 सितंबर को सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक नामांकन भरे जा सकेंगे. वहीं वोटिंग के लिए उम्मीदवारों के नाम 11 सितंबर को घोषित कर दिए जाएंगे. चेयरमैन के अलावा बीसीसीआई, दूसरे पद के लिए एक लोकपाल एवं एथिक्स ऑफिसर की नियुक्ति करने जा रहा है.

इसी बैठक में बीसीसीआई के इंटरनेशनल क्रिकेट परिषद (ICC) में प्रतिनिधि/प्रतिनिधियों की नियुक्ति भी सालाना बैठक के एजेंडा में शामिल होगी.

यह भी पढ़ें: लड़के से लड़की बनीं अनाया बांगर को मिली क्रिकेट खेलने की अनुमति, जानें कैसे

अंडमान एंड निकोबार को मिलेगा दर्जा

भारतीय घरेलू क्रिकेट में अगला सीजन शुरू होने से पहले शायद अंडमान एंड निकोबार को अलग क्रिकेट एसोसिएशन स्थापित करने की मंजूरी मिल चुकी होगी. 18 सितंबर को होने वाली सालाना बैठक में अंडमान एंड निकोबार को एसोसिएट टीम का दर्ज देने पर चर्चा हो सकती है.

बोर्ड ने इस संबंध में अपने मेंबर राज्यों को नोटिस भेजा है और चर्चा के बाद ही अंडमान एंड निकोबार को सदस्यता देने पर अंतिम फैसला लिया जाएगा. अगर सदस्यता मिल जाती है तो भी अंडमान एंड निकोबार की टीम तुरंत घरेलू क्रिकेट में प्रवेश नहीं कर पाएगी, लेकिन नया एसोसिएशन स्थापित होने से वहां क्रिकेट का इन्फ्रास्ट्रक्चर तेजी से बढ़ सकता है.

अभी बीसीसीआई के कुल 38 फुल मेंबर हैं. हाल ही में उत्तर प्रदेश को 3 अलग-अलग रणजी टीम दिए जाने की मांग ने भी जोर पकड़ा है. हालांकि बीसीसीआई ने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है, लेकिन उत्तर प्रदेश से आने वाले खिलाड़ियों और उन्हें मिलने वाले मौकों के अभाव को देखते हुए भविष्य में भारतीय घरेलू क्रिकेट में टीमों की संख्या बढ़ना कोई चौंकाने वाला निर्णय नहीं होगा.

यह भी पढ़ें:

‘बुखार हो जाएगा…’ कोलंबो की बारिश में नहाए चोटिल ऋषभ पंत; वीडियो वायरल



Source link

Prime Haryana
Author: Prime Haryana

Information with Confirmation

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top