शिल्पा शेट्टी से सलमान खान तक, अपने पेट डॉग्स पर जान छिड़कते हैं ये सितारे


आज 26 अगस्त को इंटरनेशनल डॉग डे मनाया जा रहा है. इस खास दिन का मकसद लोगों को डॉग्स के लिए प्यार जताना है. बॉलीवुड में कई सितारे ऐसे हैं, जो अपने पेट डॉग्स से बेहद करीब हैं और उन्हें अपने परिवार का हिस्सा मानते हैं. आइए जानते हैं, शिल्पा शेट्टी से सलमान खान तक, कौन-कौन से सितारे अपने पेट्स पर जान छिड़कते हैं.

शिल्पा शेट्टी ने शेयर किया पोस्ट
इंटरनेशनल डॉग डे के मौके पर एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर अपने पेट डॉग के साथ कई तस्वीरें शेयर की हैं. फोटो में एक्ट्रेस और उनकी बेटी डॉग संग मस्ती करती दिख रही हैं. शिप्ला ने कैप्शन में लिखा, ‘वो भले ही छोटी दिखती हो, लेकिन उसने अपने छोटे-छोटे पंजों से पूरे घर को अपनी उंगलियों पर नचा रखा है. मेरी जान ट्रफल, मम्मा को चुनने के लिए शुक्रिया.’

ये भी पढ़ेंः रुबीना दिलैक को साड़ी में देखते ही फिदा हो गए थे अभिनव, फिर ऐसे शुरू हुई लव स्टोरी

खुशी कपूर ने लुटाया प्यार
एक्ट्रेस खुशी कपूर अक्सर अपने पेट डॉग संग फोटोज शेयर करती रहती हैं. अब इस खास मौके पर भी एक्ट्रेस ने पेट डॉग्स के साथ कई तस्वीरें शेयर की हैं. एक फोटो में खुशी अपने डॉग को गले लगाए पोज दे रही हैं. वहीं दूसरे में वो डॉग को गोद में लिए मिरर सेल्फी लेती दिखीं. उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘पपी प्लेस.’

डॉग लवर हैं सलमान खान  
बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान भी अपने पेट डॉग्स पर जान छिड़कते नजर आते हैं. वो अक्सर अपने डॉग के साथ मस्ती करते हुए तस्वीरें शेयर करते हैं.

शिल्पा शेट्टी से सलमान खान तक, अपने पेट डॉग्स पर जान छिड़कते हैं ये सितारे

पेट डॉग पर जान छिड़कती हैं मलाइका अरोड़ा 
एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के पास भी एक प्यारा पेट डॉग है जिसका नाम कैस्पर है. वो अक्सर अपने डॉग के साथ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं. मलाइका उसे अपने परिवार का हिस्सा मानती हैं और उन्हें अक्सर उसे वॉक पर ले जाते हुए या उसके साथ खेलते हुए देखा जाता है.

ये भी पढ़ेंः आशा नेगी ने बर्थडे पर जताया फैंस का आभार, बोलीं- ‘मैं बहुत भाग्यशाली हूं’





Source link

Prime Haryana
Author: Prime Haryana

Information with Confirmation

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top