राकेश रोशन ने 3 साल के लिए लीज पर दिया अपार्टमेंट, टोटल किराया 1.8 करोड़


ऋतिक रोशन के पिता और फिल्ममेकर राकेश रोशन और मां प्रमिला रोशन अपने अपार्टमेंट को लेकर चर्चा में हैं. उन्होंने अपना अपार्टमेंट तीन साल की लीज पर दिया है. इसके लिए उन्होंने करोड़ों में किराया मिलने वाला है.

राकेश रोशन ने लीज पर दिया अपार्टमेंट

CRE Matrix के प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन डॉक्यूमेंट्स के अनुसार, राकेश रोशन ने मुंबई की जुहू-विले पार्ले डेवलपमेंट (JVPD) स्कीम में अपना अपार्टमेंट किराए पर दिया है. इसके लिए उन्हें कुल किराया 1.89 करोड़ मिलेगा. लीज एग्रीमेंट 24 अगस्त, 2026 को रजिस्टर किया गया था. लाइसेंस 15 अगस्त 2026 से शुरू हुआ.

एग्रीमेंट के हिसाब से शुरू में किराया 5 लाख रुपये प्रति महीना है. किराया हर साल 5 परसेंट बढ़ेगा. लीज पीरियड के दौरान टोटल किराया 1.89 करोड़ होगा. पहले साल का किराया 60 लाख रुपये होगा. दूसरे साल का किराया 63 लाख रुपये होगा और तीसरे साल का किराया 66.15 लाख रुपये होगा. लाइसेंस एग्रीमेंट में 21.75 लाख की सिक्योरिटी डिपॉज़िट भी शामिल है.

ये भी पढ़ें- संदीप रेड्डी वांगा ने ‘वाराणसी’ को बताया ‘स्पिरिट’ से बड़ी फिल्म

बता दें कि डॉक्यूमेंट्स में अपार्टमेंट के एरिया का जिक्र नहीं है. राकेश रोशन और प्रमिला रोशन ने इसे लेकर कुछ रिएक्ट नहीं किया है. 

राकेश रोशन की बात करें तो वो पॉपुलर एक्टर, फिल्ममेकर हैं. उनकी फिल्म ‘खून भरी मांग’, ‘कोई मिल गया’ और ‘कृष’ फिल्म सीरीज को फैंस ने खूब प्यार दिया.

इस फिल्म में होगा ऋतिक का कैमियो

राकेश रोशन के बेटे ऋतिक रोशन भी पॉपुलर एक्टर हैं. उन्हें ‘कोई मिल गया’ और ‘कृष’, ‘वॉर 2’ जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है. पिछली बार उन्हें फिल्म ‘वॉर 2’ में देखा गया था. फिल्म में वो मेजर कबीर के रोल में थे. इसके अलावा वो फिल्म ‘अल्फा’ में कैमियो रोल प्ले करते नजर आए. इस फिल्म में आलिया भट्ट, शरवरी वाघ, बॉबी देओल और अनिल कपूर जैसे स्टार्स थे. वहीं वो फिल्म ‘जेलर 2’ में भी दिखेंगे. जेलर 2 में भी वो कैमियो रोल में नजर आएंगे. फिल्म में रजनीकांत लीड रोल प्ले कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें- ओपनिंग डे बॉक्स ऑफिस: ‘टॉक्सिक’ बनी तूफान, 5 बजे तक बनीं 2026 की सातवीं हाइएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म



Source link

Prime Haryana
Author: Prime Haryana

Information with Confirmation

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top