- Samsung, Apple, Pixel Watch फेमस फिटनेस ट्रैकर हैं.
भारत में फिटनेस को लेकर लोगों का नजरिया तेजी से बदल रहा है. इस समय फिटनेस और स्पोर्ट्स का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है. बड़े स्पोर्ट्स इवेंट और अवॉर्ड्स से लेकर सुबह की रनिंग, जिम वर्कआउट और रोजाना की एक्टिविटी के साथ अब टेक्नोलॉजी भी फिटनेस रूटीन का हिस्सा बन गई है. Apple Watch, Whoop, Fitbit और Oura जैसे डिवाइस लोगों को हार्ट रेट, वर्कआउट, नींद और रिकवरी जैसी चीजों पर नजर रखने में मदद कर रहे हैं. हालांकि हर यूजर की पसंद अलग है. कोई स्क्रीन वाला स्मार्ट वॉच पसंद करता है, तो कोई ऐसा छोटा डिवाइस चाहता है जो बिना नोटिफिकेशन के सिर्फ फिटनेस पर फोकस करे. ऐसे में आइए जानते हैं कि भारत में Fitness Tracker का कौन-सा Brand आगे.
Apple Watch और Whoop की अपनी अलग पहचान
फिटनेस ट्रैकिंग डिवाइस इस्तेमाल करने वाले कई यूजर्स Apple Watch को पसंद करते हैं. इसकी वजह वर्कआउट ट्रैकिंग, हार्ट रेट की जानकारी और फोन निकाले बिना जरूरी फीचर्स इस्तेमाल करना है. वहीं Whoop उन लोगों के बीच पसंद किया जा रहा है, जिन्हें बिना स्क्रीन वाला फिटनेस ट्रैकर चाहिए. कुछ यूजर्स का मानना है कि लगातार स्लीप या हेल्थ डेटा देखने से तनाव भी बढ़ सकता है.
भारत में Fitness Tracker का कौन-सा Brand आगे?
1. Samsung Galaxy Watch 9 Android यूजर्स के लिए एक मजबूत ऑप्शन बना हुआ है. इसमें हार्ट रेट, स्लीप, GPS, स्ट्रेस और ब्लड ऑक्सीजन ट्रैकिंग के साथ Health Score और Daily Cardio Load जैसे फीचर्स हैं.
2. Apple Watch Series 11 iPhone यूजर्स के बीच फेमस ऑप्शन है. इसमें ECG, Sleep Score, हाइपरटेंशन नोटिफिकेशन, क्रैश और फॉल डिटेक्शन जैसे फीचर्स मिलते हैं. इसकी बैटरी सामान्य इस्तेमाल में 24 घंटे तक चलने का दावा किया गया है.
3. Google Pixel Watch 5 में Fitbit हेल्थ फीचर्स के साथ Gemini AI और रिकवरी इनसाइट्स दिए गए हैं. वहीं Garmin Venu 4 फिटनेस और रिकवरी पर ज्यादा फोकस करता है और स्मार्टवॉच मोड में 12 दिन तक की बैटरी देने का दावा करता है.
4. इसके अलावा Amazfit Balance 3 भी लंबी बैटरी और ज्यादा फिटनेस डेटा चाहने वालों के लिए ऑप्शन है. इसमें 180 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड और 21 दिन तक की बैटरी लाइफ दी गई है.
यह भी पढ़ें – छोटे से QR Code में कैसे स्टोर होती हैं इतनी जानकारियां, जानें टेक्निक
भारत में Fitbit Air की एंट्री
Google ने Fitbit Air को भारत में अक्टूबर 2026 में लॉन्च करने की पुष्टि की है. हालांकि इसकी सटीक लॉन्च डेट और भारतीय कीमत अभी सामने नहीं आई है. लॉन्च से पहले इसकी तस्वीरें कुछ स्टोर्स में नजर आने का दावा किया गया है. यह एक स्क्रीन लेस फिटनेस ट्रेकर है, जिसमें डिस्प्ले नहीं दिया गया है. ग्लोबल मार्केट में इसकी शुरुआती कीमत 99.99 डॉलर है, जबकि Special Edition की कीमत 129.99 डॉलर है. Fitbit Air में 24 घंटे हार्ट रेट ट्रैकिंग, AFib अलर्ट, SpO2, रेस्टिंग हार्ट रेट, HRV, स्लीप स्टेज और स्लीप ड्यूरेशन जैसी सुविधाएं मिलती हैं. कंपनी के अनुसार, इसकी बैटरी एक चार्ज में करीब एक हफ्ते तक चल सकती है.
यह भी पढ़ें – Bank के नाम से आए SMS में लिंक असली है या नकली? ऐसे करें पहचानें
