दिल्ली में इन्फ्लूएंजा-A (Influenza-A) और स्वाइन फ्लू (Swine Flu) के मामलों में अचानक हुई बढ़ोतरी ने स्वास्थ्य विभाग को पूरी तरह से अलर्ट कर दिया है. राजधानी में स्वाइन फ्लू के मरीजों का आंकड़ा 2600 के पार पहुंच गया है. हालात की गंभीरता को देखते हुए दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज सिंह (Dr. Pankaj Singh) खुद एक्शन मोड में आ गए हैं. मंत्री ने द्वारका स्थित इंदिरा गांधी अस्पताल (Indira Gandhi Hospital Dwarka) का औचक निरीक्षण किया और जमीनी स्तर पर तैयारियों का बारीकी से जायजा लिया.
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज सिंह ने आंकड़ों की जानकारी देते हुए बताया कि दिल्ली में अब तक इन्फ्लूएंजा-A के करीब 3500 मामले दर्ज किए जा चुके हैं. इनमें से सबसे ज्यादा, 2600 से अधिक मामले सीधे तौर पर स्वाइन फ्लू (H1N1 Infection) के हैं. हालांकि, उन्होंने जनता को आश्वस्त करते हुए साफ किया कि अब तक कोई भी मरीज गंभीर स्थिति (Critical Condition) में नहीं आया है. मरीजों को केवल हल्का बुखार आ रहा है और वे अस्पताल में सामान्य इलाज के बाद पूरी तरह से स्वस्थ होकर घर लौट रहे हैं.
रक्षाबंधन का तोहफा, दिल्ली से UP तक महिलाओं को मिलेगा फ्री बस सफर
‘लापरवाही बर्दाश्त नहीं, 24×7 तैयार रहें डॉक्टर’
अस्पताल के औचक निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य मंत्री सख्त तेवर में नजर आए. उन्होंने सीएमएस (CMS) समेत सभी सीनियर डॉक्टरों को दो टूक निर्देश दिए हैं कि स्वाइन फ्लू और इन्फ्लूएंजा से निपटने के लिए अस्पताल 24 घंटे अलर्ट मोड पर रहें.
- अलग वार्ड के निर्देश: दिल्ली के सभी सरकारी अस्पतालों में स्वाइन फ्लू के मरीजों के लिए अलग से वार्ड (Swine Flu Wards) बनाने के निर्देश दिए गए हैं.
- सख्त चेतावनी: मंत्री ने कहा कि इलाज में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और कोताही बरतने वालों पर तत्काल सख्त एक्शन लिया जाएगा. इन विशेष वार्डों में 24*7 डॉक्टरों की टीम तैनात रहेगी.
‘पैनिक न करें, स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह मुस्तैद’
स्वास्थ्य मंत्री ने दिल्लीवासियों से सीधे अपील करते हुए कहा, “जनता को घबराने या पैनिक (Panic) करने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है. दिल्ली का स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से सतर्क और मुस्तैद है. अगर आपको हल्का बुखार या कोई लक्षण दिखता है, तो तुरंत अस्पताल आएं, चिंता की कोई बात नहीं है.”
दिल्ली की मॉडल मुस्कान की चाकू मारकर हत्या, आरोपी इमरान फरार
