दिल्ली सरकार आज दिल्ली लक्ष्मी योजना के तहत 4,000 पात्र महिलाओं को स्वीकृति प्रमाण पत्र वितरित कर रही है. प्रमाण पत्र मिलने के बाद महिलाओं के चेहरों पर खुशी साफ नजर आई. लाभार्थी महिलाओं ने कहा कि उन्हें इस योजना से आर्थिक राहत मिलेगी. महिलाओं का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से किए गए वादे और गारंटी अब पूरी होती दिखाई दे रही है.
स्वीकृति प्रमाण पत्र प्राप्त करने वाली महिलाओं ने योजना के लिए सरकार का आभार जताया. कई महिलाएं ‘धन्यवाद रेखा दीदी, धन्यवाद मोदी’ लिखी तख्तियां लेकर कार्यक्रम में पहुंचीं. उनका कहना है कि सरकार की इस आर्थिक मदद से उन्हें अपने जरूरी खर्च पूरे करने में राहत मिलेगी.
दिल्ली लक्ष्मी योजना में महिलाओं को हर महीने 2,500 की सहायता
आपको बता दें कि दिल्ली लक्ष्मी योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने कुल 2,500 रुपये की सहायता दी जाएगी. इसमें 1,000 रुपये सीधे महिलाओं के बैंक खाते में ऑनलाइन ट्रांसफर किए जाएंगे, जिन्हें वे अपनी जरूरत के मुताबिक खर्च कर सकेंगी. वहीं, 1,500 रुपये प्रतिमाह आरडी के रूप में जमा किए जाएंगे. यह राशि तीन साल बाद एकमुश्त दी जाएगी, जिसका इस्तेमाल महिलाएं बड़े जरूरी कामों के लिए कर सकेंगी.
जंतर-मंतर ‘हिंसा’ के बाद अलर्ट दिल्ली पुलिस, आयोजकों से फंडिंग तक पर नजर
खातों में 1 सितंबर से राशि ट्रांसफर होनी हो जाएगी शुरू
सरकार के मुताबिक, इस योजना के तहत पात्र महिलाओं के खातों में 1 सितंबर से राशि ट्रांसफर होनी शुरू हो जाएगी और इसके बाद हर महीने भुगतान किया जाएगा. अब तक 9 लाख से अधिक महिलाओं ने योजना के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया है, जबकि 6 लाख से अधिक महिलाओं को पात्र सूची में शामिल किया जा चुका है. योजना का लाभ मिलने की उम्मीद से पात्र महिलाओं में उत्साह और खुशी का माहौल है.
‘बेटर हाफ’ से ‘बिटर हाफ’ तक, दिल्ली HC ने पति-पत्नी के रिश्ते पर जताई चिंता
