‘टॉक्सिक’ ने ‘धुरंधर’ का ओपनिंग डे रिकॉर्ड किया ध्वस्त, 2 बजे तक ‘पेद्दी’ समेत 20 फिल्मों के भी उड़ाए परखच्चे


रॉकिंग स्टार यश ने बड़े पर्दे पर ‘टॉक्सिक’ के साथ जबरदस्त कमबैक किया है. हालांकि एक्टर की इस लेटेस्ट रिलीज को मिक्स्ड रिव्यू मिले हैं फिर भी ‘टॉक्सिक’ ने बॉक्स ऑफिस पर आते ही कहर बरपा दिया है. गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी यह फिल्म ओणम की छुट्टी के मौके पर बुधवार, 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई और इसके रिकॉर्ड तोड़ कमाई करने की उम्मीद है. दोपहर 1 बजे तक ही इसने रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर धुरंधर को मातदे दी है.

‘टॉक्सिक’ ने दोपहर 2 बजे तक कितनी कर डाली कमाई? 
‘टॉक्सिक’ से पूरे भारत में शानदार शुरुआत की उम्मीद थी. लेकिन ये अपने पहले दिन उम्मीद से ज्यादा  तेज़ी से आगे बढ़ रही है. फिल्म की शुरुआत पूरे भारत में हाउसफुल रही, जिसमें कन्नड़ वर्जन सबसे आगे रह.

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, रिलीज के दिन दोपहर 1 बजे तक इस फिल्म ने 41.72 करोड़ (नेट) की कमाई कर ली  है. इसमें फिल्म के हिंदी वर्जन से इसने 19.69 करोड़ कमाए हैं. वहीं कन्नड़ वर्जन भी पीछे नहीं रहा, दोपहर तक इसने 12.42 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया. तेलुगु डब्ड वर्जन से इसने 6.83 करोड़ कमा लिए हैं. जबकि तमिल से 2.13 करोड़ और मलयालम वर्जन से 65 लाख का केलक्शन किया है. 

टॉक्सिक ने तोड़ा धुरंधर समेत इन फिल्मों का रिकॉर्ड
टॉक्सिक ने साल 2025 की ब्लॉकबस्टर धुरंधर के 28 करोड़ की ओपनिंग के कलेक्शनको दोपहर 2 बजे तक तोड़ दिया है. इसके साथ ही इसने साल 2026 की भी तमाम फिल्मों को ओपनिंग डे कलेक्शन के रिकॉर्ड को मात दे दी है.इनमे साउथ से लेकर बॉलीवुड तक की कई फिल्में शामिल है.

ये भी पढ़ें:-Toxic Movie Review: यश का धांसू स्वैग और खूनी एक्शन, लेकिन कमजोर कहानी ने बिगाड़ा खेल

टॉक्सिक ने तोड़ा 1 बजे तक इन फिल्मों का रिकॉर्ड

  1.  बॉर्डर 2 -41.6 करोड़
  2. पराशक्ति –   24.8 करोड़
  3. भूत बंगला  –  23.6 करोड़
  4. अदू 3 –  17.8 करोड़
  5. अनगनगा ओका राजू – 14.8 करोड़
  6. डकैत एक प्रेम कथा  – 13.7 करोड़
  7. ओ रोमियो -9.01 करोड़
  8.  अल्फा-9.25 करोड़
  9.  इक्कीस -7.28 करोड़
  10.  मर्दानी 3 -4 करोड़
  11. पति पत्नी और वो दो -4.38 करोड़
  12.  पेद्दी -3 करोड़)
  13. राजा शिवाजी -12.4 करोड़ (हिंदी)
  14. है जवानी तो इश्क होना है -8.65 करोड़
  15. कॉकटेल 2- 14.1 करोड़
  16.  धमाल 4- 15.5 करोड़
  17. वेलकम टू द जंगल- 19.4  करोड़
  18. भूत बंगला- 18.31 करोड़
  19.  द ओडिसी- 16.7 करोड़
  20. आवारापन 2- 22 करोड

टॉक्सिक के बारे में
टॉक्सिक में यश ने डबल रोल प्ले किया है. फिल्म में कियारा आडवाणी, नयनतारा, रुकमणि वसंत, तारा सुतारिया और हुमा कुरैशी ने अहम रोल प्ले किया है. इस फिल्म को गीतू मोहनदास ने निर्देशित किया है. 

ये भी पढ़ें:-‘आवारापन 2’ ने दूसरे मंगलवार पलटी बाजी, ‘सिंघम रिटर्न्स’ को भी दी मात



Source link

Prime Haryana
Author: Prime Haryana

Information with Confirmation

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top