देश के अलग-अलग राज्यों से बारिश और बाढ़ से तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, ताजा मामला दिल्ली से सटे साइबर सिटी गुरुग्राम से सामने आया है. बताया गया है कि दिल्ली से सटे साइबर सिटी गुरुग्राम के इफको चौक पर सड़क का एक बड़ा हिस्सा धस गया, जिससे आवाजाही प्रभावित हो गई. वहीं, इस सड़क धंसने के बाद प्रशासन भी चौकन्ना हो गया, सुरक्षा के लिहाज से धंसे हुए हिस्से के चारो ओर बैरिकेडिंग की कर दी गई है.
जानकारी के मुताबिक, दिल्ली से सटे साइबर सिटी गुरुग्राम के इफको चौक पर सड़क का एक बड़ा हिस्सा धंस गया, हालांकि, अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. बताया गया कि बारिश के बाद जहां सोमवार को सड़कें जलमग्न हो गई थी, वहीं दूसरी तरफ आज इसको चौक के पास सड़क का एक बड़ा हिस्सा जमींदोज हो गया और पूरी तरह से धस गया.
गुरुग्राम में बारिश से हालात खराब! सड़कों पर पानी ही पानी, भारी ट्रैफिक जाम
वाहनों को किया गया डायवर्ट
बताया गया है कि इसी इलाके में कल भारी से जल भराव हुआ था, उसी के चलते सड़क का ये हिस्सा धस गया. जहां से रोड का हिस्सा धंसा है, वहां से मास्टर सीवर लाइन गुजर रही है. फिलहाल पुलिस और जिला प्रशासन कि तरफ से इस सड़क से गुजरने वाले वाहनों को डाईवरट कर दिया हैं.
प्रशासनिक दावों की खुली पोल
वहीं प्रशासन ने सुरक्षा के लिहाज से सड़क का जो हिस्सा धस गया हैं, उसके चारों तरफ बैरीकैटिंग कर दी हैं. इसके साथ ही सड़क में हुए इस गड्डे को भरने के लिए काम शुरू किया जा रहा है. अच्छी बात यह रही है कि जिस वक़्त सड़क का ये हिस्सा धसा उस वक्त वहां से गुजरने वाले लोग और वाहन इस हादसे का शिकार नहीं हुए. हालांकि, जलभराव और जाम के बाद सड़क धसने कि इस घटना ने प्रशासन के उन अधिकारियों के दावे और वादों को कटघरे में खड़ा कर दिया है.
गुरमीत राम रहीम हर साल 91 दिन के लिए जेल से आता है बाहर, क्या है वजह?
