अरविंद केजरीवाल बोले, ‘अगर BJP एक बार यूपी हार जाए तो…’


दिल्ली के पूर्व सीएम और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा. उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी को ये अहंकार है कि सरकार तो हमारी ही बनेगी, जनता हमें ही वोट करेगी. इस बार विधानसभा चुनाव में एक बार अगर गोवा और उत्तर प्रदेश के अंदर बीजेपी हार जाए तो 15 मार्च तक E-20 वापस हो जाएगा. 

‘…तो मैं राजनीति छोड़ दूंगा’

गोवा में एक कार्यक्रम के दौरान मंगलवार (25 अगस्त) को अरविंद केजरीवाल ने ये बातें कही. उन्होंने कहा, “गोवा में 87 फीसदी लोग E-20 की वजह से परेशान हैं. 87 फीसदी लोगों के पास टू-व्हीलर है. 47 फीसदी लोगों के पास फोर-व्हीलर है. अगर सब मिलकर एक बार ठान लें कि इस बार बीजेपी को वोट नहीं देना है तो मुझे लगता है कि पांच दिन के अंदर E-20 वापस न हो जाए तो मैं राजनीति छोड़ दूंगा. गोवा के अंदर आप हराकर दिखा दो, पांच दिनों के अंदर E-20 वापस हो जाएगा.”

E-20 की वजह से गोवा सबसे ज्यादा प्रभावित- केजरीवाल

आप नेता ने कहा कि E-20 की वजह से गोवा सबसे ज्यादा प्रभावित है. कुछ लोगों को गलतफहमी है कि गोवा में अभी E-20 लागू नहीं हुआ लेकिन ऐसा नहीं है. केजरीवाल ने कहा कि पूरे देश के अंदर 1 अप्रैल 2026 से हर पेट्रोल पंप पर केवल और केवल E-20 ही मिल रहा है. उन्होंने कहा कि Pure पेट्रोल नहीं मिल रहा है. E-20 की वजह से ही माइलेज कम हो रहे हैं.

अरविंद केजरीवाल ने ये भी कहा, “इथेनॉल की वजह से देश में चीनी की कमी हो गई है. उन्होंने कहा कि पिछले एक महीने में चीनी की कीमत 30 रुपये प्रति किलो बढ़ गई है. 30 जुलाई को चीनी बाजार में 45 रुपये किलो थी, आज मार्केट में 75 रुपये किलो मिल रही है. सरकार ने एक तरफ इथेनॉल बनाया. दूसरी तरफ चीनी को महंगा कर दिया.”

दिल्ली: 7000 करोड़ से दूर होगी पानी-सीवर की समस्या, CM रेखा गुप्ता का ऐलान



Source link

Prime Haryana
Author: Prime Haryana

Information with Confirmation

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top