[gtranslate]

Viksit Bharat Sankalp Yatra किसान से लेकर जवान तक सभी सरकार की नीतियों के मुरीद: रामचंद्र जांगड़ा

रोहतक, (प्राइम न्यूज़ ब्यूरो)। Viksit Bharat Sankalp Yatra के तहत महम उपमंडल के गांव बहलबा पानरी व खास पहुंचने पर ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा, पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री फणींद्र नाथ शर्मा, हरियाणा के पूर्व मंत्री एवं प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष मनीष कुमार ग्रोवर, जिलाध्यक्ष रणबीर ढाका सहित पार्टी के नेता व पदाधिकारी मौजूद थे।

ग्रामीणों को संबोधित करते हुए राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा ने कहा कि किसान से लेकर जवान तक सभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों से खुश है और यही कारण है कि देश लगातार विकसित भारत के लक्ष्य की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों की वजह से ही पूरे विश्व में भारत का मान-सम्मान बड़ा है, इसका सबसे मजबूत उदाहरण यूक्रेन युद्ध है।

जब भारत के विद्यार्थियों को सुरक्षित तरीके से युद्ध से निकालकर स्वदेश भेजा गया। इतना ही नहीं पाकिस्तान के विद्यार्थियों ने भी तिरंगा अपने हाथ में लेकर अपनी जान बचाई। रामचंद्र जांगड़ा ने कहा कि देश के 80 करोड़ लोगों को मोदी सरकार द्वारा मुफ्त अनाज दिया जा रहा है। इतना ही नहीं 75000 करोड़ रुपए का अन्य उत्पादन भी विदेश में भेजा जा रहा है। उन्होंने लोगों से मोटे अनाज का सेवन करने का आवाहन भी किया।

हरियाणा में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में भाई-भतीजावाद व क्षेत्रवाद को समाप्त करके योग्यता के आधार पर नौकरियां प्रदान की जा रही है। पर्ची व खर्ची की व्यवस्था को समाप्त कर दिया गया है। ओलंपिक में मेडल जीतने वाले खिलाडिय़ों को सरकार की नीतियों के अनुसार करोड़ों रुपए के नगद पुरस्कार दिए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि अकेले गांव बहलंबा के 54 बच्चों को योग्यता के आधार पर सरकारी नौकरियां मिली है।

Prime Haryana
Author: Prime Haryana

Information with Confirmation

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp us

Exit mobile version