बिप्लब देब ने राज्यसभा में एम्स की स्थापना पर ध्यान आकर्षित किया
नई दिल्ली, (प्राइम न्यूज़ ब्यूरो)। त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद बिप्लब कुमार देब ने राज्यसभा में एम्स पर दो सवाल रखें। और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री की तरफ से दिए गए उत्तर पर संतुष्टि जताते हुए पूर्वाेत्तर को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार भी सदन में जताया। बिप्लब देब ने त्रिपुरा में First AIIMS to the North-East की स्थापना को लेकर सदन का ध्यान आकर्षित किया।
उन्होंने सदन में नोर्थ ईस्ट में पहला एम्स देने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का धन्यवाद करते हुए सदन में प्रश्न रखते हुए कहा कि पूर्वाेत्तर में असम के बाद त्रिपुरा सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है और त्रिपुरा सरकार ने भी समय-समय पर एम्स स्थापित करने पर पत्राचार किया है। तो क्या केंद्र सरकार के पास त्रिपुरा के लिए आने वाले समय में एम्स स्थापना करने की योजना है?
त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्य सभा सांसद बिप्लब देब के सवाल का स्वास्थ्य मंत्री की तरफ से सदन में जवाब दिया गया कि मेडिकल कॉलेज त्रिपुरा के अपग्रेडेशन के लिए फेज तीन में 150 करोड़ का बजट अप्रूव्ड किया है, और उसका काम जारी है। इस पर बिप्लब देब ने प्रधानमंत्री का आभार जताया। इसके अलावा बिप्लब देब ने देश में 22 एम्स शुरू होने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्र सरकार का आभार जताया।
बिप्लब देब ने यह प्रश्न भी सदन में पूछा कि बिहार और रिषिकेश आदि स्थानों पर नए एम्स खुलने से दिल्ली एम्स में मरीजों की संख्या पर क्या फ़र्क पड़ा है?, क्योंकि दिल्ली एम्स में इलाज के लिए बिहार, उत्तर प्रदेश से भी बड़ी संख्या में मरीज आते रहे हैं। इस पर स्वास्थ्य मंत्री की तरफ से जवाब में कहा गया कि 2019 से 66 लाख लोग दिल्ली एम्स में इलाज के लिए पहुंचे हैं, तो रिषिकेश एम्स में 26 लाख लोग और पटना में 29 लाख लोग इलाज के लिए पहुंचे।
डाॅ रमा बल्हारा बनी भाजयुमो प्रदेश सचिव
रोहतक। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष योगेन्द्र शर्मा योगी नें प्रदेश पदाधिकारियों घोषणा की जिसमें रोहतक की डाॅ रमा बल्हारा को प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया है। डॉक्टर रमा बल्हारा भाजपा के दिवंगत कार्यकर्ता और राज्य श्रमिक कल्याण बोर्ड के चेयरमैन रहे रमेश बल्हारा की पुत्री हैं। डाॅ. रमा ने बीटेक के बाद आईआईटी गांधीनगर से पीएचडी की है। आईआईटी के इतिहास में पहली महिला महासचिव भी रही। विधार्थी परिषद से भी जुड़ी रही हैं। रमा बल्हारा ने कहा कि वे पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सांसद नायब सिंह सैनी, प्रदेश संगठन मंत्री फनिंद्र नाथ शर्मा, युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा व अन्य वरिष्ठ नेताओं के प्रति कृतज्ञ हैं कि उन्होंने मुझे पार्टी की सेवा करने का अवसर प्रदान किया।