कांग्रेस विधायक और पूर्व रेसलर विनेश फोगाट ने बेरोजगारी समेत कई मसलों को लेकर हरियाणा की बीजेपी की सरकार पर हमला बोला है. कहा कि समाज का कोई भी वर्ग इस सरकार से खुश नहीं है. उन्होंने हल्द्वानी में हाल ही में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की रैली के बाद हुई घटना का भी जिक्र किया. राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज FIR को लेकर उन्होंने बीजेपी की साजिश करार दिया.
जुलाना से कांग्रेस विधायक ने कहा, “आज पूरा हरियाणा सड़कों पर बैठा है. चाहे सफाई कर्मचारियों की बात करें, या बेरोजगार युवकों की बात करें. वे बच्चे जिनसे दो साल पहले सरकार के सत्ता में आने पर नौकरी का वादा किया गया था. उन्होंने 25 लाख नौकरियों का वादा किया था. जो नौकरियां मिली हैं उनमें से कई बच्चें हैं जिन्हें अभी तक जॉइनिंग लेटर नहीं मिला है. आप शिक्षकों का मुद्दा भी देख सकते हैं. सरपंचों की भी पिटाई की गई थी.”
VIDEO | Congress MLA from Julana and former Olympian (wrestler) Vinesh Phogat says, “Look at the situation today, the entire Haryana is on the streets. Whether it is the sanitation workers, or the future of our children, children who were promised jobs when the government came to… pic.twitter.com/qaF2e1qpZt
— Press Trust of India (@PTI_News) August 31, 2026
समाज का कोई भी वर्ग सरकार से खुश नहीं- विनेश फोगाट
समाज का कोई भी वर्ग इस सरकार से खुश नहीं है. हम जनता के प्रतिनिधि हैं और लोगों को हमारा संदेश है कि हम आपके लिए लड़ेंगे, चाहे विधानसभा के अंदर हो या बाहर. जैसे आप लड़ रहे हैं, वैसे ही हम भी आपके लिए लड़ रहे हैं. हम आपको निराश नहीं करेंगे.”
राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज FIR पर क्या बोलीं विनेश फोगाट
हल्द्वानी घटना के सिलसिले में राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज FIR को लेकर पूछे गए सवाल पर भी विनेश फोगाट ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा, “यह बीजेपी की चाल है. जब भी उन्हें कोई ऐसा मुद्दा मिलता है जहां कोई पकड़ा गया हो या किसी ने कुछ गलत किया हो, तो वे नैरेटिव सेट के लिए कुछ भी उलूल जुलूल बातें करते हैं. FIR जिनके खिलाफ होनी चाहिए थी, उनके ऊपर न होकर राहुल गांधी के खिलाफ हुई क्योंकि उन्होंने आवाज उठाई तो इससे तो मसला नहीं खत्म होगा.
नैरेटिव सेट कर असली मुद्दों को दबाने का प्रयास- विनेश फोगाट
विनेश फोगाट ने आगे कहा कि असली मुद्दा मल्लिकार्जुन खरगे साहब के अपमान और अनादर है, और दलितों के साथ जो हुआ, वह है. चाहे दलितों के साथ हो या किसी अन्य वर्ग के साथ, ऐसी हरकतें नहीं की जानी चाहिए. वह हमारी पार्टी के अध्यक्ष और देश के सबसे वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं में से एक हैं. उनके साथ जो हुआ, उसके लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ FIR दर्ज होनी चाहिए थी. यह सब एक नैरेटिव सेट करने और विवाद पैदा करके असली मुद्दे को दबाने के प्रयास में किया गया है.”
बता दें कि हल्द्वानी में हाल ही में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की रैली के बाद शुद्धिकरण किया गया था, जिसके बाद इस पर सियासी विवाद गहरा गया है.
अंकित बालियान केस: एनकाउंटर में मारे गए सुमित के पिता भड़के, पुलिस पर लगाए आरोप
