[gtranslate]

MAHA SHIVRATRI 2025: भोले के पसंदीदा चीज़ों से करें अभिषेक, होगी हर मनोकामना पूरी

चंडीगढ़, (प्राइम न्यूज़ ब्यूरो)। MAHA SHIVRATRI 2025: विधिवत भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती की पूजा-अर्चना की जाती है। आज के दिन व्रत करने से घर में सुख-समृद्धि आती है, खास तौर पर कुंवारी लड़कियों को इस दिन व्रत रखना चाहिए। कहते हैं कि महाशिवरात्रि का व्रत रखने से कुंवारी लड़कियों को मनभावन पति मिलता है। शास्त्रों के अनुसार आज ही के दिन भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती का विवाह हुआ था। इसलिए कुंवारी लड़कियां आज के दिन अच्छे वर की कामना से व्रत रखती हैं।

शिव मंदिरों में उमड़ी भीड़:

आज महाशिवरात्रि के मौके पर हरियाणा के सभी शिवालयों में सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी है। प्रदेश में बारिश के बावजूद लोग मंदिरों में पूजा के लिए पहुंचे हैं, लोग दूध, दही, गंगाजल और फल लिए शिवजी का अभिषेक कर रहे हैं। शिव मंदिरों में भी शिवरात्रि पर भगवान शिवजी की पूजा को लेकर खास इंतजाम किए गए हैं, शिवरात्रि की पूजा को लेकर पहले से ही मंदिरों को सजा दिया गया है।

महाशिवरात्रि पर जलाभिषेक का शुभ मुहूर्त:

कुरुक्षेत्र के पुजारी पंडित राकेश ने बताया, “महाशिवरात्रि आज यानी कि 26 फरवरी को सुबह 11:08 बजे से शुरू हो रहा है। इसका समापन 27 फरवरी को 8:54 बजे सुबह होगा। आज शिवजी का पहला जलाभिषेक का शुभ मुहूर्त सुबह 6:48 से शुरू होकर 9:41 तक रहेगा। नितिशा शुभ मुहूर्त रात के 12:09 से शुरू होकर 12:59 तक रहेगा। दिन में पूजा का पहला मुहूर्त 8:15 से शुरू होकर 10:00 तक और 10:00 से 12:00 तक रहेगा। इसके अलावा 12:00 से 2:00 तक और 2:00 से 4:00 तक दो-दो घंटे का अलग-अलग समय में पूजा का शुभ मुहूर्त है।

इन चीजों से करें भोले का जलाभिषेक:

पंडित राकेश ने बताया, “भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक का विशेष महत्व होता है। भोलेनाथ का अभिषेक करते समय दूध, दही, शहद को गंगाजल के साथ मिलाकर अभिषेक करें। कुछ लोग गन्ने के रस से भगवान भोलेनाथ का अभिषेक करते हैं। कहा जाता है कि आज के दिन दिन शिवजी के जलाभिषेक से 1 साल की पूजा के बराबर का फल प्राप्त होता है। महाशिवरात्रि की पूजा के समय भगवान भोलेनाथ को बेलपत्र, भांग, धतूरा अक्षत आदि अर्पित करें। रात के चारों पहर शिवजी की पूजा करने से विशेष लाभ की प्राप्ति होती है। सभी प्रकार के कष्ट दूर होते हैं. भगवान उन पर अपनी कृपा बनाए रखते हैं. घर में सुख-समृद्धि आती है। “

Prime Haryana
Author: Prime Haryana

Information with Confirmation

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp us

Exit mobile version