[gtranslate]

Kangra: लोग परेशान कांगड़ा-चम्बा जोन में 134 सड़कें हुई बंद

कांगड़ा: बरसात के बीच सड़कों के बंद व खुलने का सिलसिला जारी है। जानकारी के अनुसार, कांगड़ा-चम्बा जोन में 134 सड़कें बंद हो गई है। भूस्खलन के चलते मलबा सड़कों पर आने से जहां सड़क मार्ग बंद हुए हैं, वहां पर लोगों को आवाजाही के लिए कुछ समय के लिए परेशानी पेश आई। हालांकि लोक निर्माण विभाग सहित अन्य विभागों की संयुक्त कार्रवाई के बीच बंद हुई सड़कों को बहाल करने के प्रयास जारी हैं। कई सड़कों को तो खोल दिया गया है। लोक निर्माण विभाग धर्मशाला के अंतर्गत 3 सड़कें बंद हुई थीं, जिन्हें अब यातायात के लिए खोल दिया गया है। दाड़नू-इंदूनाग सड़क पर भूस्खलन के कारण मलबा सड़क पर आया, जिससे यह मार्ग करीब 2 घंटे बंद था।

जे.सी.बी. की सहायता से इसे यातायात के लिए बहाल कर दिया गया। थातरी सड़क के समीप लालघाट में भी सड़क कुछ समय के लिए बंद रही, लेकिन बाद में इसे भी बहाल कर दिया। इसके अलावा सकोह-धर्मशाला सड़क भी सुबह कुछ समय के लिए बंद हुई थी लेकिन बाद में इसे भी बहाल कर दिया गया है। राष्ट्रीय उच्च मार्ग-154 में 53 मील के समीप पुल की अप्रोच बैठ गई। लोक निर्माण विभाग कांगड़ा जोन अंतर्गत जिला कांगड़ा व चम्बा आते है। इस जोन के अंतर्गत करीब 134 सड़क मार्ग बंद हैं।

पालमपुर सर्कल के तहत 27, नूरपुर सर्कल के तहत 12 व डल्हौजी सर्कल के तहत करीब 95 सड़कें बंद हो गई हैं। लोक निर्माण विभाग के कर्मी जे.सी.बी. सहित अन्य मशीनरी की सहायता से इन मार्गों को खोलने के प्रयास में जुटे हैं। विभाग का दावा है कि करीब 100 से अधिक सड़कों को रात तक खोल दिया जाएगा। कांगड़ा चम्बा में अब तक करीब 7302.54 लाख रुपए का नुक्सान हो गया है।

NEWS SOURCE Credit : punjabkesari
Prime Haryana
Author: Prime Haryana

Information with Confirmation

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp us

Exit mobile version